scriptBreaking: दो समुदायों के बीच विवाद में एक को मारी गोली, इलाके में तनाव, पुलिस तैनात | dispute between two communities one shot in aliganj etah | Patrika News

Breaking: दो समुदायों के बीच विवाद में एक को मारी गोली, इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

locationएटाPublished: Jun 04, 2019 10:42:25 am

Submitted by:

suchita mishra

आरा मशीन बंद कराने को लेकर हुआ विवाद।

dispute

dispute

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा से बड़ी खबर आ रही है। यहां आरा मशीन के विवाद में कर्मचारी को गोली मार दी गई। इसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
शमशाद को गोली मारी
थाना अलीगंज क्षेत्र में किला रोड पर एक आरा मशीन है। इसके पास में ही कैलाश का घर है। आरोप है कि आरा मशीन पर जब चलती है तो बुरादा उसके घर में जाता है। आरा मशीन बंद कराने को लेकर कैलाशी का कई बार झगड़ा हो चुका है। मंगलवार को फिर से आरा मशीन बंद कराने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि कैलाशी ने आरा मशीन पर काम कर रहे शमशाद खां को गोली मार दी। शमशाद वहीं तपड़ने लगा। कैलाशी भाग गया। आसपास के लोग आ गए। वे शमशाद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने सैफई मेडिकल कालेज भेज दिया।
पुलिस बल तैनात
मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। मौके पर कई थानों का फोर्स भेजा गया। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके आ गए। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है। कैलाश की तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो