scriptअपने बॉडीगार्ड के शादी में अचानक पहुंचा साउथ का ये सुपरस्टार, लगाया गले | Telugu star Vijay Deverakonda arrived at his bodyguard Ravi wedding ceremony | Patrika News
मनोरंजन

अपने बॉडीगार्ड के शादी में अचानक पहुंचा साउथ का ये सुपरस्टार, लगाया गले

Telugu star Vijay Deverakonda: सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हैदराबाद में अपने सुरक्षा गार्ड ‘रवि’ की शादी में पहुंचे।

मुंबईApr 23, 2024 / 07:18 pm

Saurabh Mall

Telugu star Vijay Deverakonda Bodyguard Ravi Wedding Ceremony

Telugu star Vijay Deverakonda Bodyguard Ravi Wedding Ceremony

Bodyguard Ravi Wedding Ceremony: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने बॉडीगार्ड ‘शेरा’ को बहुत मानते हैं। वह उन्हें अपनी फैमिली का हिस्सा भी मानते हैं। ठीक इसी तरह तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा अपने सुरक्षा गार्ड रवि को अपनी फैमिली का हिस्सा मानते हैं। कई मौकों पर उन्होंने अपने सिक्योरिटी गार्ड को इस बात का आभास भी कराया है। हालही में विजय देवरकोंडा ने हैदराबाद में अपने सुरक्षा गार्ड रवि की शादी में शामिल होकर इस बात का सत्यापन भी कर दिया है। रवि की शादी में सुपरस्टार अपने माता-पिता के साथ पहुंचे थे।
Vijay Deverakonda
Vijay Deverakonda

सुरक्षा गार्ड खुशी के लिए …

तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) सुरक्षा गार्ड की शादी में अचानक पहुंचे। वीडियो में अभिनेता को नीली शर्ट, भूरे रंग की पैंट और टोपी में देखा जा सकता है। उनके पिता गोवर्धन राव और मां माधवी विवाह समारोह में शामिल हुए।
खबरों की मानें तो सुरक्षा गार्ड खुशी के लिए अभिनेता ने व्यस्त कार्यक्रम से छुट्टी ली थी।

सुपरस्टार ने मनाया था रवि का जन्मदिन

यह पहली बार नहीं था जब विजय ने अपने बॉडीगार्ड रवि के प्रति इस तरह का व्यवहार किया हो। सुपरस्टार विजय को नवंबर 2022 में रवि का जन्मदिन मानते हुए देखा गया था। जन्मदिन वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Home / Entertainment / अपने बॉडीगार्ड के शादी में अचानक पहुंचा साउथ का ये सुपरस्टार, लगाया गले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो