scriptविराट कोहली और अनुष्का की लव स्टोरी फिर हुई शुरू! | Anushka Sharma and Virat Kohli enjoys late night dinner | Patrika News

विराट कोहली और अनुष्का की लव स्टोरी फिर हुई शुरू!

Published: Apr 07, 2016 12:31:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थीं कि दोनों अलग हो गए। लेकिन फिर खबरें आ रही है कि विराट और अनुष्का को मुंबई में एक साथ देखा है।

Virat Anushka

Virat Anushka

क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थीं कि दोनों अलग हो गए। लेकिन फिर खबरें आ रही है कि विराट और अनुष्का को मुंबई में एक साथ देखा है। दरअसल, कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं, जिसमें दोनों डिनर के बाद रेस्ट्रॉन्ट से बाहर निकालते हुए देखे गए। 
फोटो में साफ देखा जा सकता है कि विराट कोहली ने ग्रे कलर की टी-र्शट और व्हॉइट कलर की पेंट पहन रखी है, और अनुष्का शर्मा ने ब्लैक क्रॉप पहनी हुई थी। बताया जा रहा कि बुधवार रात को मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्ट्रॉन्ट में दोनों साथ डिनर डेट पर मिले। मीडिया आई खबरों को मानें तो दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे। 
आपकों बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त है, तो वहीं विराट टी-20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार बल्लेबाजी करने के बाद अब आईपीएल के मैचों में बिजी हो जाएंगे।
अनुष्का ने दी थी बधाई

टी20 मैच में विराट कोहली को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया था तब अनुष्का ने विराट को फोन कर उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी थी। सूत्रों ने बताया था कि दोनों देर रात तक फोन पर बात भी होती रही। लेकिन इसके बाद इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए अनुष्का ने कहा था कि विराट से उनका न कोई पैचअप हुआ है और न ही कोई गुंजाइश है।
अनुष्का का मजाक उड़ाने वालों पर बरसे कोहली

अनुष्का शर्मा का सोशल मीडिया पर मजाक बनाने पर विराट कोहली नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लोगों को लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा, उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो बेहद लंबे अरसे से हर गलत और नकारात्मक चीज को अनुष्का से ही जोड़ डालते हैं। उन लोगों को खुद को पढ़ा-लिखा कहने में शर्म आनी चाहिए। 
मेरा खेल में कैसा प्रदर्शन रहता है, उसका अनुष्का से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन फिर भी लोग उसका (अनुष्का) मजाक उड़ाते हैं। अनुष्का को दोषी ठहराने वालों को शर्म आनी चाहिए। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो