scriptरेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, दशहरे से पहले खाते में आएंगे पैसे | bonus for railway employees 2018 Announced | Patrika News

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, दशहरे से पहले खाते में आएंगे पैसे

locationजयपुरPublished: Oct 03, 2018 11:14:03 am

Submitted by:

Anil Kumar

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दशहरे से पहले दिया जा रहा है जो उनके खाते में आएगा

Bonus

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, दशहरे से पहले खाते में आएंगे पैसे

रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे द्वारा अपने क्लास 3 और क्लास 4 कर्मचारियों को दीवाली का बोनस दिया जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों को यह बोनस इस बार 78 दिन का दिया जा रहा है। जिसके अनुसार उनके खाते में 17950 रूपए का बोनस आ रहा है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि यह बोनस रेलवे कर्मचारियों को दशहरा से पहले दिया जा रहा है।

 

 

 

सीलिंग लिमिट बढ़ाने से ज्यादा बना बोनस
आॅल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन के एसजी मिश्रा व एजीएम एम माथुर के मुताबिक बोर्ड की ओर से कर्मचारियों को पहले 75 दिन का बोनस दिया जा रहा था, लेकिन बाद में 78 में दिन का बोनस देने का निर्णय किया गया। इसके लिए अलग से सप्लीमेंट्री बिल पास करके एक ही दिन में कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस का पैसा डाला जा रहा है। यह बोनस उत्पादकता के आधार पर दिया जा रहा है। पिछले साल सीलिंग की लिमिट 3500 रूपए से बढ़ाकर 7000 रूपए की गई थी जिस वजह से बोनस का पैसा बढ़ा है।

 


इतना बोनस बंटेगा
आपको बता दें कि जयपुर रेल मंडल में क्लास 3 व क्लास 4 के लगभग 10000 कर्मचारी हैं जिनको इस बोनस का लाभ मिलेगा। इस लिहाज से जयपुर रेल मंडल में 17.95 करोड़ रूपए बोनस के रूपए में बांटे जा रहे हैं।

 


राज्य व अन्य केंद्रिय कर्मचारियों को भी बोनस
गौरतलब है कि हर साल राज्य और केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दीवाली बोनस देती है। ऐसे में माना जा रहा है कि रेलवे के बाद केंद्र व राज्य सरकारे भी जल्द ही अपने कर्मचारियों को आकर्षक बोनस का तोहफा देने वाली हैं।

 

1 से ज्यादा नए कर्मचारी
साल 2019 से रेलवे को 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी मिलने वाले हैं। गौरतलब है कि रेलवे की ओर से ग्रुप डी और ग्रुप के 1 से पदों की भर्ती की जा रही है। इन भर्तियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इन परीक्षा को जल्द से जल्द पूरा करके सफल उम्मीदवारों को नए साल की शुरूआत में नियुक्तियां दे दी जाएंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो