scriptlok sabha election 2024 – राहुल गांधी यूपी में हार के डर से केरल भागे, यहां हारे तो समुद्र में भी जगह नहीं मिलेगी | Lok Sabha Election 2024: Rahul Gandhi fled to Kerala fearing defeat in UP, if he loses here, he will not even get a place in the sea | Patrika News
ख़बरें सुनें

lok sabha election 2024 – राहुल गांधी यूपी में हार के डर से केरल भागे, यहां हारे तो समुद्र में भी जगह नहीं मिलेगी

लोकसभा चुनाव में खंडवा संसदीय सीट के प्रत्याशी की नामांकन रैली, रोड शो में शामिल होने आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभा में जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में हार के डर से केरल भागे, अब यहां भी हारे तो समुद्र में भी डूबने की जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा जो काम अंग्रेजों ने भी नहीं किया, वह काम देश में कांग्रेस ने किया है।

खंडवाApr 21, 2024 / 12:27 pm

मनीष अरोड़ा

lok sabha election 2024

खंडवा. भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा करते मुख्यमंत्री।

-चुनावी सभा में मुख्यमंत्री यादव ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
-लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव में खंडवा संसदीय सीट के प्रत्याशी की नामांकन रैली, रोड शो में शामिल होने आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभा में जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में हार के डर से केरल भागे, अब यहां भी हारे तो समुद्र में भी डूबने की जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा जो काम अंग्रेजों ने भी नहीं किया, वह काम देश में कांग्रेस ने किया है।

किया रोड शो, जनता को संबोधित

शनिवार सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री यादव हेलीकॉप्टर से खंडवा पहुंचे। यहां से सीधे कलेक्टरेट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल का नामांकन निर्वाचन कार्यालय में जमा कराया। इसके बाद नगर निगम चौराहा से स्टेशन रोड तक रोड शो किया। यहां से सूरजकुंड स्थित आमसभा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता क्या करते हैं, क्या कहते है, उन्हें ही समझ नहीं आता है। उनकी परनाना 17 साल, दादी 17 साल, पिता भी देश के प्रधानमंत्री रहे, मम्मी ने पीछे से सरकार चलाई, लेकिन गरीबी नहीं हटा पाए। अब यह कहते है कि एक झटके में गरीबी हटा देंगे।

कमलनाथ पर भी साधा निशाना


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा वो बहुत अमीर आदमी है, हेलीकॉप्टर से चलते हैं, लेकिन उनका मन बहुत छोटा है। झूठ बोलकर सरकार बनाई, कहा था ये माफ कर देंगे, वो कर देंगे, 13 माह सरकार चलाई, लेकिन कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री ने अपनी तीन माह की सरकार की तुलना भी कमलनाथ सरकार से की। जनसभा में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विजय शाह सहित लोस क्षेत्र के सात विधायक मौजूद रहे।

राजपूत मतों को साधने का प्रयास


सीएम के भाषण के बाद कांग्रेस छोडकऱ आए नेताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई गई। 40 साल से कांग्रेस के साथ रहे जनपद पंचायत छैगांवमाखन अध्यक्ष महेंद्र सांवनेर ने भाजपा ज्वाईन की। साथ ही कांग्रेस से पार्षद चुनाव जीतीं मीना ओमप्रकाश सिलावट, ज्योति कन्हैया वर्मा सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता दी। उल्लेखनीय है कि सांवनेर कांग्रेस में राजपूत नेता के तौर पर अपनी पहचान रखते है। उनकी माता भी जनपद सदस्य रहीं है। वें स्वयं राजपूत समाज के अध्यक्ष भी रह चुके है, उनकी समाज में अच्छी पैठ है। उनके भाजपा में आने से राजपूत समाज के मतदाताओं को साधने का प्रयास भी भाजपा ने किया है।

Home / News Bulletin / lok sabha election 2024 – राहुल गांधी यूपी में हार के डर से केरल भागे, यहां हारे तो समुद्र में भी जगह नहीं मिलेगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो