scriptCM साय बोले- कांग्रेस की जहाज में छेद, लोग अपना भविष्य देखकर कर रहे भाजपा में प्रवेश | CM Sai said- Congress's ship has a hole in it, people are joining BJP after looking at their future | Patrika News
ख़बरें सुनें

CM साय बोले- कांग्रेस की जहाज में छेद, लोग अपना भविष्य देखकर कर रहे भाजपा में प्रवेश

Congress chhattisgarh: जहाज डूब रही है और इसमें सवार लोग अपना भविष्य देखकर पार्टी छोड़ रहे हैं। भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बडे़-बड़े पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

कोरबाApr 21, 2024 / 08:51 am

चंदू निर्मलकर

Chhattisgarh news, chhattigarh political news, rahul gandhi in cg, priyanka gandhi, Latest hinidi news,
CG Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। पसान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए साय ने कहा कि कांग्रेस के जहाज में छेद हो चुका है। जहाज डूब रही है और इसमें सवार लोग अपना भविष्य देखकर पार्टी छोड़ रहे हैं। भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बडे़-बड़े पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा लोकसभा क्षेत्रांतर्गत स्थित विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार की पसान में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया। कार्यक्रम में उपस्थित उपमुयमंत्री अरूण साव और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

Home / News Bulletin / CM साय बोले- कांग्रेस की जहाज में छेद, लोग अपना भविष्य देखकर कर रहे भाजपा में प्रवेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो