script

Mission 2022: वैज्ञानिकों को मिला इतना सारा सोना, दुनिया का हर आदमी होगा खरबपति

locationजयपुरPublished: Jul 12, 2019 10:07:00 am

Mission 2022: सोने की कीमत इतनी ज्यादा ही है कि दुनिया का हर शख्स बन जाएगा खरबपति, हर आदमी के हिस्से में आएंगे 65 खरब रूपए

Mission 2022, NASA, ISRO, general knowlege, GK, interesting news, Space, science, engineering course, artificial intelligence, education news in hindi, education

Mission 2022, NASA, ISRO, general knowlege, GK, interesting news, Space, science, engineering course, artificial intelligence, education news in hindi, education

Mission 2022: अंतरिक्ष में सोने के एक धूमकेतु मिला है जिस पर इतना सोना है कि दुनिया के हर आदमी को खरबपति बना सकता है। धूमकेतु का नाम 16 साइचे है, जो हमारे सौरमंडल का हिस्सा है। इस पर सोने के अलावा प्लैटिनम, लोहा और निकिल जैसी धातुओं का बड़ा जखीरा मिलने की उम्मीद है। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2022 में इस पर एक अंतरिक्ष यान भेजने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ेः RPSC का कारनामाः -23 अंक लाने वाला बना टीचर, हाईकोर्ट में की अपील

यह यान वर्ष 2016 में 16 साइचे धूमकेतु पहुंचेगा, जो वहां उसका अध्ययन करेगा। इस धूमकेतु पर जो सोना पाया गया है, उसका मौजूदा बाजार मूल्य के आधार पर आंकलन करने पर दुनिया के हर व्यक्ति के पास 93 अरब डॉलर की संपत्ति हो सकती है यानि दुनिया के हर व्यक्ति के हिस्से में 65 खरब रूपए आएंगे। इस वक्त धरती पर 7.5 अरब लोग हैं। धूमकेतु पर मौजूद सोने की कीमत 49 हजार करोड़ खरब है। यह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल अमेजन प्रमुख जेफ बेजोस की संपत्ति से भी अधिक है।

एक करोड़ साल का इतिहास समेटे हुए है
16 साइचे मंगल और बृहस्पति के बीच सूर्य की परिक्रमा करता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह हमारे सौरमंडल के एक करोड़ वर्ष पुराने इतिहास को समेटे हुए हैं। नासा के अनुसार यान तय समयावधि में भेजने के लिए टीम तैयार करने की चुनौती है।

ताजमहल से दोगुना है इसका आकार
दो अंतरिक्ष खनन कंपनियां 2015 से 16 साइचे पर खनन के लिए कमर कसे हुए हैं। साइचे का आकार ताजमहल से दोगुना है। यह सूर्य के ग्रह प्रणाली के निर्माण खंड़ों में से एक से बना हो सकता है। यह संकेत दे सकता है कि हमारा ग्रह कैसे बना।

तो लोहे के दाम बिकेगा सोना
शोधकर्ता धूमकेतु पर इतनी बड़ी मात्रा में सोना मिलने की संभावना से बेहद उत्साहित हैं। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि वस्तु ज्यादा हो तो मांग घट जाती है। इससे कीमतें भी नीचे आ सकती हैं। ऐसे में सोना लोहे के दाम बिक सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो