script

विदेशों में पढऩे के लिए कंपल्सरी है इन टेस्ट को पास करना, ऐसे करें तैयारी

Published: Aug 21, 2018 10:04:03 am

Learn English ऐसे स्टूडेंट्स जिनकी मुख्य भाषा अंग्रेजी नहीं है उन्हें विश्व स्तर पर आयोजित होने वाले अंग्रेजी के टैस्ट को पास करना होता है।

english,Education,learn english,education news in hindi,toefl,education tips in hindi,how to learn english,

learn english,education news in hindi,English Subject,education tips in hindi,toefl, ielts, mba, toeic,education

learn english इन दिनों अंग्रेजी भाषा की डिमांड न केवल देश में है बल्कि विदेशों में पढ़ाई करने की चाहत रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी इस भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। खासतौर पर ऐसे स्टूडेंट्स जिनकी मुख्य भाषा अंग्रेजी नहीं है उन्हें विश्व स्तर पर आयोजित होने वाले अंग्रेजी के टैस्ट को पास करना होता है। इन्हीं के बेहतरीन स्कोर के बाद विशिष्ट संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। इसमें टॉफेल, आइइएलटीएस, जीमैट, टीओआइआइसी आदि शामिल हैं। कुछ टैस्ट 10वीं या 12वीं के अलावा ग्रेजुएशन के बाद भी दिए जा सकते हैं।
toefl (टैस्ट ऑफ इंग्लिश एज ए फॉरेन लैंग्वेज)

यह ऐसा इंग्लिश लैंग्वेज एबिलिटी टैस्ट है जिसे ऐसे स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य किया गया है जिनकी भाषा अंग्रेजी न होने के बावजूद वे अंग्रेजी विश्वविद्यालय में प्रवेश की कामना करते हैं। सबसे ज्यादा टैस्ट होने के नाते इसका स्कोर लगभग सभी संस्थानों में मान्य है। अधिक जानकारी के लिए https://www.ets.org/toefl पर जा सकते हैं।
IELTS (इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टैस्टिंग सिस्टम)

ब्रिटिश काउंसिल, आइडीपी और आइईएलटीएस ऑस्ट्रेलिया के द्वारा मिलकर यह टैस्ट आयोजित किया जाता है। इस टैस्ट का स्कोर शून्य से नौ के बीच होता है जो दो वर्ष तक मान्य होता है। यह करीब 140 देशों के करीब 1200 शहरों में आयोजित होता है। विदेश में पढ़ाई करने के लिए इसे अहम टैस्ट माना जाता है। अधिक जानकारी के लिए https:// www.ielts.org/ पर जा सकते हैं।
GMAT (ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टैस्ट)

ऐसे स्टूडेंट्स जो एमबीए करने के बाद विदेश में मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए यह टैस्ट अहम होता है। एनालिटिकल, क्वांटिटेटिव, राइटिंग के अलावा वर्बल व अंग्रेजी रीडिंग की जांच के लिए इस टैस्ट को आयोजित किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए https://www. MBA .com/ पर जा सकते हैं।
TOEIC (टैस्ट ऑफ इंग्लिश फॉर इंटरनेशनल कम्युनिकेशन)

इस टैस्ट के जरिए रोजमर्रा में अंग्रेजी में कम्युनीकेट करने के स्किल्स के स्तर की जांच की जाती है। रीडिंग, राइटिंग के अलावा लिस्निंग व स्पीकिंग की भी जांच की जाती है। अधिक जानकारी के लिए https://www.ets.org/toeic पर जा सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो