अमरीका से भारत आकर पढऩे वाले छात्रों की संख्या में 12.5 फीसदी की वृद्धि आई है। इन छात्रों की संख्या बहुत कम है। 2016 में जहां 4,181 छात्र थे वहीं 2017 में छात्रों की संख्या बढक़र 4,704 थी।
भारतीय छात्रों के बीच सबसे ज्यादा न्यूयार्क, टेक्सास, कैलिफोर्निया, इलिनॉय और मैसाचुसेट्स के संस्थान काफी लोकप्रिय है। 2017-18 में 73 फीसदी भारतीय छात्रों ने गणित, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। वहीं व्यापार एवं प्रबंधन विषयों में 10 फीसदी छात्रों ने दाखिला लिया। 8 फीसदी छात्रों ने फिजिकल साइंस और स्वास्थ्य के पेशे से जुड़े कोर्स में दाखिला लिया। इसके अलावा भी छात्र अन्य विषयों की पढ़ाई के लिए अमरीका का रुख कर रहे हैं।