scriptExam Guide: इस मॉक टेस्ट से चेक करें अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी | exam guide gk exam mock test paper in hindi | Patrika News

Exam Guide: इस मॉक टेस्ट से चेक करें अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

locationजयपुरPublished: Jun 17, 2019 06:51:58 pm

आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,sarkari job,questions Answers,GK mock test,Exam Guide,

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,sarkari job,questions Answers,GK mock test,Exam Guide,

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – भारत सरकार ने ग्रामीण विकास मंत्रालय को किस दूसरे मंत्रालय के साथ एकीकृत करने की घोषणा की?
(अ) बाल विकास मंत्रालय
(ब) कपड़ा मंत्रालय
(स) लघु उद्योग मंत्रालय
(द) कृषि मंत्रालय

प्रश्न (2) – किस राज्य के किसानों को हाल ही भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड द्वारा लगभग पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है?
(अ) हरियाणा
(ब) झारखण्ड
(स) कर्नाटक
(द) तमिलनाडु

प्रश्न (3) – किसे हाल ही पुन: मलावी का राष्ट्रपति चुना गया है?
(अ) जॉयस बेंड्रा
(ब) पीटर मुथारिका
(स) रेकार्डो सीजस
(द) रॉबर्ट एल्बर्ट

प्रश्न (4) – हाल ही वैज्ञानिकों ने किस राज्य में कुदक्रमिया वंश की ततैया की एक नई प्रजाति की पहचान की है?
(अ) गोवा
(ब) पंजाब
(स) झारखण्ड
(द) सिक्किम

प्रश्न (5) – राजस्थान का कौन-सा जिला उद्यानों का नगर कहलाता है?
(अ) जोधपुर
(ब) पाली
(स) सीकर
(द) कोटा

प्रश्न (6) – सांची का स्तूप किस शासक ने बनवाया था?
(अ) बिम्बिसार
(ब) अशोक
(स) हर्षवर्धन
(द) पुष्यमित्र

प्रश्न (7) – ह्वेनसांग ने जिस कनिष्क विहार को देखा था, वह कहां स्थित था?
(अ) पेशावर
(ब) बामियाना
(स) मथुरा
(द) वाराणसी

प्रश्न (8) – संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन-सा अनुच्छेद राज्य की सरकारों को ग्राम पंचायतों को संगठित करने का निर्देश देता है?
(अ) अनुच्छेद 40
(ब) अनुच्छेद 32
(स) अनुच्छेद 48
(द) अनुच्छेद 51

प्रश्न (9) – आर्थिक नियोजन एक विषय है-
(अ) राज्य सूची में
(ब) समवर्ती सूची में
(स) संघ सूची में
(द) किसी भी सूची में विनिर्दिष्ट नहीं है

प्रश्न (10) – ‘बॉटनी’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है?
(अ) फ्रेंच
(ब) लैटिन
(स) पुर्तगाली
(द) ग्रीक

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (द), 6. (ब), 7. (अ), 8. (अ), 9. (ब), 10. (द)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो