script

Exam Guide: इस मॉक टेस्ट पेपर से चेक करें अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

locationजयपुरPublished: Jun 06, 2019 03:34:12 pm

आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Online Mock Test Exam Guide General Knowledge Questions Answers

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – निम्नलिखित में से किस भारतीय कम्पनी ने इतिहास रचते हुए विश्व की तीसरी सबसे बड़ी कम्पनी होने का कीर्तिमान स्थापित किया है?
(अ) टीसीएस
(ब) महिंद्रा
(स) इनफोसिस
(द) विप्रो

प्रश्न (2) – हाल ही किस देश ने गोल्डन कार्ड परमानेंट रेजिडेंसी प्रोग्राम के तहत कुल 1,880 अरब रुपए निवेश करने वाले 6,800 विदेशियों को स्थायी नागरिकता दी है?
(अ) तुर्की
(ब) संयुक्त अरब अमीरात
(स) सीरिया
(द) सऊदी अरब

प्रश्न (3) – हाल ही किसने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया?
(अ) एनटी रमाराव
(ब) वाई एस राजशेखर रेड्डी
(स) चंद्रबाबू नायडू
(द) एन किरण कुमार रेड्डी

प्रश्न (4) – ऑस्ट्रेलियाई संसद में पहुंचने वाले पहले भारतीय मूल के उम्मीदवार है-
(अ) संजीत कुमार
(ब) अश्विन चक्रवर्ती
(स) विपिन मलिक
(द) देव शर्मा

प्रश्न (5) – मत्स्य संघ के देशी प्रान्त धौलपुर व भरतपुर किसके साथ मिलना चाहते थे?
(अ) गुजरात
(ब) मध्यप्रदेश
(स) उत्तरप्रदेश
(द) हरियाणा

प्रश्न (6) – बौद्ध धर्म की महायान शाखा औपचारिक रूप से किसके शासन काल में प्रकट हुई?
(अ) अजातशत्रु
(ब) नागार्जुन
(स) धर्मपाल
(द) कनिष्क

प्रश्न (7) – भगवान महावीर के प्रथम शिष्य थे?
(अ) जमालि
(ब) योसुद
(स) विपिन
(द) प्रभाष

प्रश्न (8) – 1935 के अधिनियम के तहत कराये गये विधानसभा चुनाव में किस राज्य में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्त किया?
(अ) बिहार
(ब) मद्रास
(स) उड़ीसा
(द) बंगाल

प्रश्न (9) – भारतीय संविधान समर्पित है-
(अ) संसद को
(ब) संविधान सभा को
(स) भारत के लोगों को
(द) संपूर्ण मानव समाज का

प्रश्न (10) – एशिया का प्रवेश द्वार किस देश को कहा जाता है?
(अ) भूटान
(ब) जापान
(स) मिस्र
(द) तुर्की

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (द), 5. (स), 6. (द), 7. (अ), 8. (द), 9. (स), 10. (द)

ट्रेंडिंग वीडियो