scriptAMU छात्रसंघ चुनाव : सलमान अध्यक्ष, हमजा उपाध्यक्ष चुने गए | AMU Students' union election : Salman Imtiaz elected president | Patrika News

AMU छात्रसंघ चुनाव : सलमान अध्यक्ष, हमजा उपाध्यक्ष चुने गए

locationजयपुरPublished: Nov 05, 2018 01:21:48 pm

Aligarh Muslim University (AMU) छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर अलीगढ़ के सलमान इम्तियाज चुने गए हैं, जबकि आजमगढ़ के हमजा सुफियान को उपाध्यक्ष और सचिव पद पर आजमगढ़ के ही हुजैफा आमिर को चुना गया है।

AMU Election

AMU Election

aligarh muslim university (AMU) छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर अलीगढ़ के सलमान इम्तियाज चुने गए हैं, जबकि आजमगढ़ के हमजा सुफियान को उपाध्यक्ष और सचिव पद पर आजमगढ़ के ही हुजैफा आमिर को चुना गया है। छात्र संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरुद्दीन ने रविवार को बताया कि शनिवार को हुए चुनाव का देर रात घोषित किए गए परिणाम के अनुसार, अध्यक्ष पद सलमान को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर आजमगढ़ के सराय मीर निवासी हमजा सूफियान ने जीत हासिल की है।

उन्होंने बताया कि सचिव पद पर आजमगढ़ के हुजैफा आमिर को चुना गया। एएमयू के वीमेंस कॉलेज यूनियन की अध्यक्ष प्रयागराज जिले की आफरीन फातिमा चुनी गई हैं। उपाध्यक्ष पद पर बिहार की नाहिद असद ने कब्जा किया तो सचिव पद पर अलीगढ़ की मेमूना अंसारी ने जीत हासिल की।

शनिवार दिन में इसके लिए मतदान हुआ और देर रात नतीजे घोषित किए गए। कोर्ट मेम्बर के लिए चुने गए 30 छात्रों को सदस्य के पद पर चुना गया है। गौरतलब है कि 1920 में स्थापित एएमयू में पहला छात्रसंघ 1920-21 में गठित हुआ था। तब के एम खुदाबख्श अध्यक्ष चुने गए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो