scriptअगर आपके पास है छत तो JIO देगी हर महीने 30 हजार कमाने का मौका | You can earn from Reliance jio if you have rooftop | Patrika News

अगर आपके पास है छत तो JIO देगी हर महीने 30 हजार कमाने का मौका

locationनई दिल्लीPublished: Mar 21, 2018 02:39:20 pm

Submitted by:

manish ranjan

देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी आपको बिना कोई काम किए हर महीने 25 से 30 हजार तक की कमाई करने का मौका दे रही है।

jio
नई दिल्ली। कमाई करने के कई तरीके होते है। देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी आपको बिना कोई काम किए हर महीने 25 से 30 हजार तक की कमाई करने का मौका दे रही है। बस शर्त यह है कि आपके पास अपना छत होना चाहिए या 500 वर्गफुट की जगह होनी चाहिए। दरअसल रिलायंल जियो अप्रैल से देश भर में करीब 1 लाख मोबाइल टॉवर लगाने जा रही है। कंपनी ने टेलिकॉम मंत्रालय को इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि जियो का टॉवर लगाने का दूसरा चरण है। इससे पहले ही जियो देश में टॉवर लगा चुकी है। 1 लाख टॉवर लगाने के लिए कंपनी की करीब 50 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है।
कैसे होगा आवेदन
इसके लिए आप सीधे रिलायंस जियो की टीम से संपर्क कर सकते है। टीम को आपको अपनी जगह की पूरी जानकारी देनी होगी। मोबाइल ऑपरेटर टीम खुद यह तय करती है कि किन लोकेशन में टावर लगवाने की जरूरत है। इसके बाद वे जगह का चुनाव करते हैं। अगर चुनी हुई लोकेशन में आपकी प्रॉपर्टी है तो आप इसका फायदा मिल सकता है। इसके अलावा आप कंपनी की बेवसाइट से भी जानकारी ले सकते हैं।
कितनी होगी कमाई
अलग अलग कंपनियां इसके लिए अलग अलग रकम तय करती है। एक महीने की बात करें तो कंपनियां 25 से 30 हजार तक का किराया देती हैं। कंपनी की टीम आकर आपके जगह का सर्वे करेगी। उसके बाद कंपनी किराया फिक्स करती है। किराये की रकम आपको हर महीने एक तय तारीख पर मिल जाया करेगी।
अपनी ओर से नहीं करना होगा कोई खर्च
मोबाइल टॉवर लगाने की सारी जिम्मेदारी कंपनी की होती है। इसके लिए आपको एक रुपया भी खर्च करने की जरुरत नहीं है। हालांकि किराये की रकम लोकेशन के आधार पर तय होती है। मेट्रो शहरों में कंपनियां ज्यादा किराया देती है। जबकि छोटे शहरों में रकम कुछ कम हो जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो