scriptसोने का टॉयलेट इस्तेमाल करता है विजय माल्या, कीमत जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन | Professor claims liquar king vijay mallya using gold toilet in london | Patrika News

सोने का टॉयलेट इस्तेमाल करता है विजय माल्या, कीमत जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

locationनई दिल्लीPublished: Aug 12, 2018 09:32:38 am

Submitted by:

Manoj Kumar

प्रोफेसर और लेखक जेम्स क्रैबी ने मुंबई में एक कार्यक्रम में यह दावा किया है। क्रैबी ने कहा है कि उन्होंने सोने का टॉयलेट अपनी आंखों से देखा है।

Vijay Mallya

सोने का टॉयलेट इस्तेमाल करता है विजय माल्या, कीमत जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत देश के विभिन्न बैंकों का करीब 10 हजार करोड़ रुपए लेकर फरार भगौड़ा कारोबारी विजय माल्या अपने लंदन वाले घर में सोने के टॉयलेट का इस्तेमाल करता है। यह दावा जेम्स क्रैबी नाम के एक लेखक और प्रोफेसर ने मुंबई में एक कार्यक्रम में किया है। टॉयलेट के स्थान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में एक किस्सा बताते हुए क्रैबी ने कहा कि उन्होंने खुद माल्या के घर में सोने के टॉयलेट को देखा है। सोने के इस टॉयलेट की कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है।
ये है पूरा मामला

मुंबई में एक कार्यक्रम में टॉयलेट के स्थान को लेकर बात करते हुए लेखक और प्रोफेसर जेम्स क्रैबी ने विजय माल्या का किस्सा सुनाया। क्रैबी ने कहा कि एक दिन वह विजय माल्या के लंदन वाले घर पर करीब चार घंटे तक रूके थे। क्रैबी के अनुसार मोनाको ग्रैंड पिक्स देखने नहीं जा पाने की वजह से विजय माल्या उदास दिख रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच विहस्की का दौर चल रहा था। इस बीच क्रैडी ने माल्या से टॉयलेट का रास्ता पूछा। क्रैबी के अनुसार, वहां उन्होंने सोने का टॉयलेट देखा। क्रैबी ने कहा कि टॉयलेट के रिम और टॉप भी सोने से बने हुए थे। बातचीत के दौरान क्रैबी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें वहां सोने का टॉयलेट पेपर नहीं दिखाई दिया।
10 हजार करोड़ लेकर फरार है विजय माल्या

शराब किंग और भगौड़ा कारोबारी देश के विभिन्न बैंकों से करीब 10 हजार करोड़ रुपए का लोन लेकर फरार चल रहा है। विजय माल्या पर बैंक फ्रॉड, मनी लॉन्डरिंग के कई मामले चल रहे हैं। वह फिलहाल लंदन में एेशोआराम से जिंदगी काट रहा है। भारत सरकार विजय माल्या को वापस लाने के लिए प्रयासों में जुटी है। माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर लंदन की एक कोर्ट में केस भी चल रहा है। आपको बता दें कि मीडिया में कई बार विजय माल्या की ओर से कर्ज चुकाने की बात कहने संबंधी खबरें आ चुकी हैं। हालांकि इन पर माल्या की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ट्रेंडिंग वीडियो