scriptइस मामले में अमरीका को भी पीछे छोड़ेगा भारत, दुनिया के लिए बनेगा मिसाल | india became second largest world economy after china | Patrika News

इस मामले में अमरीका को भी पीछे छोड़ेगा भारत, दुनिया के लिए बनेगा मिसाल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 15, 2019 05:15:18 pm

Submitted by:

manish ranjan

आने वाले कुछ ही सालों में भारत अमरीका को भी पीछे छोड़कर आगे निकल जाएगा। 2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के लिए मिसाल बन जाएगी।

india

इस मामले में अमरीका को भी पीछे छोड़ेगा भारत, दुनिया के लिए बनेगा मिसाल

नई दिल्ली। आने वाले कुछ ही सालों में भारत अमरीका को भी पीछे छोड़कर आगे निकल जाएगा। 2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के लिए मिसाल बन जाएगी। वहीं, चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर पहले स्थान पर आ जाएगा और भारत अमरीका को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा।


अमरीका को पीछे छोड़ेगा भारत

ब्रिटिश फाइनेंसियल सर्विसेस फर्म स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि आने वाले समय में चीन अमरीका को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। वहीं, भारत दूसरे नंबर पर आ सकता है और चीन इन दो एशियाई दिग्गजों से पिछड़ते हुए लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ जाएगा।


टॉप 5 में आ सकता है भारत

आपको बता दें कि आने वाले समय में दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की लिस्ट में इंडोनेशिया के चौथे स्थान पर आने की उम्मीद है और तुर्की पांचवे स्थान पर खिसक सकता है।


7.8 फीसदी तक हो सकती है बढ़ोतरी

अर्थशास्त्रियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था में 2020 तक 7.8 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 2030 तक चीन की आर्थिक ग्रोथ में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है और चीन की आर्थिक ग्रोथ बढ़कर 5 फीसदी तक पहुंच सकती है।


अर्थशास्त्रियों ने दी जानकारी

इसके साथ ही स्टैंडर्ड चार्टर्ड के अर्थशास्त्रियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 2020 तक दुनिया की अधिकांश आबादी मध्यम वर्ग के आय वर्ग में चली जाएगी। वहीं चीन की अर्थव्यवस्था पर देश की आबादी की बढ़ती उम्र का भी असर तेजी से देखा जाएगा।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो