scriptअक्टूबर में जमकर भरा सरकारी खजाना, कुल जीएसटी कलेक्शन एक लाख के पार पहुंचा | GST tax collection in october 2018 crosses one lakh crore | Patrika News

अक्टूबर में जमकर भरा सरकारी खजाना, कुल जीएसटी कलेक्शन एक लाख के पार पहुंचा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 01, 2018 01:54:32 pm

Submitted by:

Ashutosh Verma

अक्टूबर माह में कुल जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी।

GST

अक्टूबर में जमकर भरा सरकार का खजाना, कुल जीएसटी कलेक्शन एक लाख के पार पहुंचा

नर्इ दिल्ली। वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन का आंकड़ा अक्टूबर माह में एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। अक्टूबर माह में कुल जीएसटी कलेक्शन 1,00,710 करोड़ रहा। जबकि सितंबर माह में जीएसटी के तहत कुल टैक्स कलेक्शन 94,442 करोड़ रुपए रहा था। इसके साथ ही अप्रैल माह के बाद पहली बार किसी भी महीने में कुल जीएसट कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा है।


अप्रैल माह के बाद कुल टैक्स कलेक्शन 90 हजार करोड़ रुपए के उपर ही रहा है। अक्टूबर माह में कुल कलेक्टेड 1,00,710 करोड़ रुपए में 16,464 करोड़ रुपए सीजीएसटी, 22,826 करोड़ रुपए एसजीएसटी, 53,419 करोड़ रुपए आर्इजीएसटी (अायात पर 26,908 करोड़ रुपए का कलेक्शन) आैर 8 हजार करोड़ रुपए का सेस रहा।

https://twitter.com/ANI/status/1057905984784474112?ref_src=twsrc%5Etfw

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर दी जानकारी

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर कहा, “अक्टूबर माह के लिए कुल जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। जीएसटी की सफलता वस्तुआें एवं सेवाआें की कम दर आैर अधिक अनुपालन से हासिल हुर्इ है। इसके साथ ही यह सफलता ‘एक टैक्स’ आैर टैक्स अथाॅरिटी की कम दखल अंदाजी से संभव हुआ है।”


एक लाख करोड़ टैक्स कलेक्शन का रखा था लक्ष्य

गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष के लिए वित्त मंत्री ने प्रति माह एक लाख करोड़ रुपए जीएसटी कलेक्शन का लक्ष्य रखा था। अप्रैल के बाद मर्इ माह में 94,016, जून माह में 95,610, जुलार्इ माह में 93,960, अगस्त माह में 93,360 आैर सितंबर माह में 94,442 करोड़ रुपए रहा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो