जेफ बेजोस की संपत्ति के सामने अंगोला देश की जीडीपी भी कम अगर अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स की संपत्ति के बारे में बात करे तो अमेजन डॉट कॉम के फाउंडर जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 150 बिलियन डॉलर हैं। जो की अंगोला देश की कुल जीडीपी से भी ज्यादा है। जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 150 बिलियन डॉलर हैं जबकि अंगोला जीडीपी 119.43 बिलियन डॉलर हैं। दूसरे सबसे अमीर शख्स यानी की बिल गेट्स की कुल संपत्ति 95.5 बिलियन डॉलर हैं। इस संपत्ति के साथ बिल गेट्स दूसरे सबसे बड़े अमीर शख्स हैं। श्रीलंका की कुल जीडीपी 93.45 बिलियन डॉलर हैं जो की बिल गेट्स की कुल संपत्ति से कम हैं।
वॉरेन बफेट की कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर हैं जो की ग्वाटेमाला की कुल जीडीपी यानी की 82.36 बिलियन डॉलर से ज्यादा हैं। तो वहीं फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क ज़करबर्ग की कुल संपत्ति 80 बिलियन डॉलर है जो म्यामार की जीडीपी से ज्यादा हैं। म्यामार की जीडीपी 69.32 बिलियन डॉलर हैं। कार्लास स्लिम की कुल संपत्ति 66.26 बिलियन डॉलर है जबकि कोस्टा रीका की जीडीपी 61.28 बिलियन डॉलर है। माइकल ब्लूमबर्ग की कुल संपत्ति 52.8 बिलियन डॉलर है जबकि घाना की जीडीपी 51.62 बिलियन डॉलर है।
डेविड कोच की संपत्ति लीबीया देश की जीडीपी से ज्यादा लैरी एलिसन 59.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक है जबकि लेबनान की कुल जीडीपी सिर्फ 53.63बिलियन डॉलर ही हैं। आमान्सियो आर्टेगा 74.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक है और लग्जमबर्ग की जीडीपी72.46 बिलियन डॉलर है। इतना ही नहीं चाल्स कोच के पास 51 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जबकि ट्यूनीशिया की कुल जीडीपी 40.3बिलियन डॉलर ही हैं। डेविड कोच के पास 51 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जबकि लीबीया की जीडीपी सिर्फ 43.64 बिलियन डॉलर ही हैं।