scriptBirthday Special: किसी का कर्ज नहीं रखते 5 करोड़ की संपत्ति के मालिक राजनाथ सिंह | Birthday Special: Know About Rajnath Singh Properties and Liabilities | Patrika News

Birthday Special: किसी का कर्ज नहीं रखते 5 करोड़ की संपत्ति के मालिक राजनाथ सिंह

Published: Jul 10, 2019 01:12:09 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

Birthday Special: आज देश के Defence Minister Rajnath Singh 68th Birthday है, वो हाल ही में लोकसभा चुनाव 2019 में लखनउ लोकसभा सीट से एक बार फिर से सांसद चुने गए।

Rajnath Singh

Birthday Special: किसी का कर्ज नहीं रखते 5 करोड़ की संपत्ति के मालिक राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। दो महीने पहले दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Election 2019 ) हुए। जिसमें तमाम प्रत्याशियों की संपत्तियों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। खास बात ये देखी गई कि जिसके पास जितनी संपत्ति थी वो उतने ही अनुपात में कर्ज में डूबा हुआ। लेकिन आज हम जिस नेता की बात करने जा रहे हैं वो देश के पूर्व गृहमंत्री ( Former home minister ) और मौजूदा समय सरकार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ( Defence Minister Rajnath Singh ) है। जिनके पास करोड़ों रुपयों की संपत्ति होने के बाद भी कर्जदार नहीं है। आज उन्होंने अपनी जिंदगी के 68 बसंत पूरे कर लिए हैं। ऐसे में उनकी संपत्ति के बारे में खास बातें इस प्रकार हैं…

https://twitter.com/rajnathsingh?ref_src=twsrc%5Etfw

किसी का कर्ज रखना अच्छी बात नहीं
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 2019 में चुनाव आयोग को दिए एफिडेविट को देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें किसी से कर्ज लेना या कर्ज रखना अच्छा नहीं लगता है। ऐसा ही जब उन्होंने 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए एफिडेविट में देखने को मिला है। यानि पिछले 10 सालों से उनपर किसी तरह का कर्ज नहीं है। खास बात तो ये है कि उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटों और बेटी किसी पर भी कर्ज का बोझ नहीं है।

 

https://twitter.com/rajnathsingh?ref_src=twsrc%5Etfw

करीब 5 करोड़ रुपए की है संपत्ति
राजनाथ सिंह की संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास कुल 5,14,92,709 रुपए की संपत्ति है। जिसमें चल संपत्ति 2,17,62,127 रुपए है। एफिडेविट के अनुसार उनके और उनकी पत्नी के हाथों में कैश 1,05,000 रुपए था। वहीं राजनाथ सिंह और उनकी पत्नी के करीब 20 बैंक अकाउंट्स में 1,75,51,259 रुपए जमा है। लखनउ में राजनाथ सिंह की पत्नी के नाम पोस्टल बैंक अकाउंट भी है, जिसमें 5,35,868 रुपए जमा हैं। राजनाथ सिंह के पास एक रिवॉल्वर और दो नली वाली गन भी रखी हुई है।

 

https://twitter.com/rajnathsingh?ref_src=twsrc%5Etfw

दंपत्ति के पास है 35 लाख रुपए की ज्वेलरी
राजनाथ सिंह को रत्नों का भी काफी शौक है। उनके पास 3 लाख रुपए के रत्न भी हैं। वहीं 60 ग्राम सोने की ज्वेलरी भी है। जिनकी मौजूदा कीमत दो लाख रुपए से अधिक है। वहीं उनकी पत्नी की बात करें तो 750 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी है। जिसकी मौजूदा की कीमत 26 लाख रुपए से ज्यादा है। वहीं उनकी पत्नी के पास 12.5 किलो सोना भी है। जिसकी मौजूदा की कीमत 5,60,000 रुपए है।

 

https://twitter.com/rajnathsingh?ref_src=twsrc%5Etfw

डेढ़ करोड़ रुपए के मकान में रहते हैं राजनाथ सिंह
एफिडेविट के अनुसार राजनाथ सिंह गोमती नगर में अपने परिवार के साथ डेढ़ करोड़ रुपए के मकान में रहते हैं। उन्होंने 1997 में यहां पर जमीन खरीदी थी। जिसके बाद उन्होंने यहां पर अपना मकान करीब 30 लाख रुपए में तैयार कराया। आज उस मकान की मौजूदा की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए हो चुकी है। वैसे वो लखनउ के सांसद भी हैं। ऐसे में उनका एक पांव दिल्ली तो दूसरा पांव लखनउ में ही होता है। इसके अलावा राजनाथ सिंह के पास चंदौली के गांव में 4.7518 हेक्टेयर की एग्रीकल्चर लैंड भी है। जिसकी कीमत 1,47,30,580 रुपए है।

https://twitter.com/rajnathsingh?ref_src=twsrc%5Etfw

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो