scriptपाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, आयात पर 200 फीसदी की कस्टम ड्यूटी | 200 percent import duty on Pakistan after Pulwama attack Arun Jaitley | Patrika News
कारोबार

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, आयात पर 200 फीसदी की कस्टम ड्यूटी

पुलवामा घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान से MFN का दर्जा वापस ले लिया है। इसके हटने के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले सभी सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर तत्काल प्रभाव से 200 फीसदी कर दिया गया है।- वित्त मंत्री अरुण जेटली

नई दिल्लीFeb 17, 2019 / 10:24 am

Dimple Alawadhi

Arun Jaitley

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, आयात पर 200 फीसदी की कस्टम ड्यूटी

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 42 सीआरपीएफ के जवानों के शोक में पूरा देश गमगीन है। कोई सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहा है, तो कोई अपने घरों के उत्सवों को कैंसल कर रहा है। भारत सरकार ने भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही है। मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा खत्म करने के बाद अब सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सूचना दी कि भारत ने पाकिस्तान से आयातित सभी तरह के सामानों पर सीमा शुल्क को बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) बनने के एक साल बाद 1996 में एमएफएन का दर्जा दे दिया था। हालांकि, पाकिस्तान ने अब तक भारत को यह दर्जा नहीं दिया था।


जेटली ने ट्वीट कर दी ये जानकारी

 

https://twitter.com/hashtag/Pulwama?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

वित्त मंत्री जेटली ने शनिवार शाम ट्वीट किया जिसमें लिखा था कि, ‘पुलवामा घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान से MFN का दर्जा वापस ले लिया है। इसके हटने के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले सभी सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर तत्काल प्रभाव से 200 फीसदी कर दिया गया है।’


भारत में पाकिस्तान इन सामानों का करता है निर्यात

आपको बता दें कि पाकिस्तान प्रमुख तौर पर भारत को ताजे फल, सीमेंट, बड़े पैमाने पर खनिज एवं अयस्क, तैयार चमड़ा, प्रसंस्कृत खाद्य, अकार्बनिक रसायन, कच्चा कपास, मसाले, ऊन, रबड़ उत्पाद, अल्कोहल पेय, चिकित्सा उपकरण, समुद्री सामान, प्लास्टिक, डाई और खेल का सामान निर्यात करता है। अब ड्यूटी बढ़ाए जाने का पाकिस्तान से भारत को होने वाले निर्यात पर बड़ा असर होगा। 2017-18 में निर्यात करीब 3,482 करोड़ रुपए का था।


भारत पाकिस्तान के बीच इतने का होता है व्यापार

भारत पाकिस्तान के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 2017-18 में मामूली बढ़कर 2.41 अरब डॉलर रहा जो 2016-17 में 2.27 अरब डॉलर था। भारत ने 2017-18 में 48.85 करोड़ डॉलर का सामान पाकिस्तान से आयात किया, जबकि 1.92 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया गया।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Home / Business / पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, आयात पर 200 फीसदी की कस्टम ड्यूटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो