10 करोड़ लाेग बने समस्या
इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में रतिन राॅय ने कहा कि राजकोषिय घाटे का एक सबसे बड़ा कारण भारतीय आबादी का एक छोटा हिस्सा है। ये आबादी करीब 10 करोड़ लोगों की है जो चार पहिया वाहन, उच्च शिक्षा, सिविल एविएशन आैर मनोरंजन के लिए घूमने वालो में से है। इस अाबादी की आैसत खर्च सामान्य से अधिक है। हाल ही में रुपए में आर्इ कमजोरी को लेकर उन्होंने कहा कि, “भारतीय मैक्रोइकोनाॅमी में कुछ आधारभूत परेशानियां है जो हर बार वैश्विक संकट के दौरान भारत के लिए नासूर बन जाती हैं।” भारत की अमीर आबादी का कंज्प्शन डिमांड बिल्कुल अलग है। उनकी अधिकाय पसंद एेसी है जिनका भारत में उत्पादन ही नहीं होता है जैसे उच्च शिक्षा, एविएशन आैर मनोरंजन के लिए विदेशों में घूमना आदि।
सामानों के पार्ट्स आयात करने पर अधिक ध्यान दे रहा भारत
राॅय ने कहा कि मौजूदा समय में हमारा ग्रोथ पैटर्न एेसा है कि हमें भारत में बहुत सारी चाजों की जरूरत है, लेकिन हम उन्हीं सामानों का आयात करते हैं जिससे हम उन चीजों को बना सकें। इसमें इलेक्ट्राॅनिक्स अौर एयरक्राॅफ्ट जैसे सामान शामिल है। कुछ समय पहले तक कुछ एेसे सेक्टर्स थे जिनका कंज्प्शन डिमांड बहुत कम था। लेकिन आज वो सबसे महत्वपूर्ण हो गए है उदाहरण के तौर पर आप मोबार्इल फोन ही देख लीजिए। हम इन्हें भारतीय आबादी को सप्लार्इ करने में असमर्थ हैं।
राजकोषिय घाटे को कम करने के लिए बीते सप्ताह सरकार ने उठाए थे कर्इ कदम
अगर अासान भाषा में समझें तो इसका मतलब ये है कि पहले जिन उत्पादों आैर सेवाआें को व्यापार के रूप में नहीं देखा जाता था वो आज वास्तव में व्यापार बन चुके हैं। इनपर लगने वाले आयात शुल्क जरूरत से कहीं अधिक हैं। राॅय ने आगे कहा कि इसके लिए भारत को या तो आयात के दूसरे विकल्प तलाशने होंगे या फिर अपने निर्यात को बढ़ाना होगा। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही सरकार ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए राजकोषिय घाटे को कम करने को लेकर कुछ अहम फैसले लिए थे। बताते चलें कि वित्त वर्ष 2019 के दूसरी तिमाही में राजकोषिय घाटा 2.4 फीसदी हो गया था।