scriptपाना हो अच्छा पति तो रोजाना पढ़ें ये मंत्र, जल्द ही पूरी होगी आपकी ख्वाहिश | Patrika News
दस का दम

पाना हो अच्छा पति तो रोजाना पढ़ें ये मंत्र, जल्द ही पूरी होगी आपकी ख्वाहिश

10 Photos
6 years ago
1/10

ज्यादातर लड़कियां अपनी शादी और होने वाले पति को लेकर चिंतित रहती हैं। वो सोचती हैं कि क्या उन्हें उनका परफेक्ट मैच मिलेगा या नहीं। शादी के बाद उनकी लाइफ कैसी रहेगी आदि। अगर आप भी कुछ ऐसी ही सोच रखती हैं, तो अपनी टेंशन को भूल जाइए क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताएंगे जिनसे आप अच्छे पति के साथ जीवन में तरक्की भी हासिल कर सकते हैं।

2/10

अगर आप अच्छा पति पाना चाहती हैं तो गौरी मंत्र का जाप करें। ये मंत्र आप शुक्रवार से पढ़ना शुरू करें। इसके लिए आपको, "हे गौरी शंकरार्धागिनी यथा त्वमं शंकर प्रिया, तथा मा कुरु कल्याणी कांता कंतम सुदूरलभ्" मंत्र का जाप करना होगा।

3/10

इस मंत्र का जाप अगर लाल चंदन की माला से किया जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इस मंत्र का जाप आपको 108 बार करना होगा। अगर आपके पास समय है तो आप इससे ज्यादा 201, 251 आदि कर सकते हैं। इस मंत्र के जाप से आपको सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बनेगा।

4/10

अगर आप नौकरी पाना चाहते हैं, शादी करना चाहते हैं, बिजनेस चलाना चाहते हैं या अन्य कामों में सफलता चाहते हैं तो अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के भगवती माता का मंत्र पढ़ें।

5/10

आप रोजाना स्नान के बाद, " ऊं हृू वागवादिन भगवती ममं कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा" मंत्र का जाप करें। ऐसा नियमित रूप से करने पर आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। इससे आपको समाज में मान—सम्मान भी मिलेगा और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

6/10

अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं और आपके संबंधों में दरार आ रही हो तो आप पार्वती जी का, "ऊं उमामहेश्वराभ्यां नम:" मंत्र पढ़ें। ऐसा करने से आपके रिश्ते सुधरने लगेंगे।

7/10

इस मंत्र का जाप सोमवार को करें। आप रुद्राक्ष एवं सफेद चंदन की माला में इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। महिलाएं इस मंत्र को पढ़ने से पहले माता गौरी की पूजा करें।

8/10

अगर आपके घर में बरक्कत नहीं हो रही है एवं नकारात्मकता का वास है तो आप, "मुनि अनुशासन गनपति हि पूजेहु शंभु भवानि, कोउ सुनि संशय करै जनि सुर अनाहि जिय जानि" मंत्र का जाप करें। इससे सारी मुसीबतें दूर हो जाएंगी।

9/10

गणपति जी का ये मंत्र बहुत प्रभावशाली है। इस मंत्र के जरिए आप तरक्की भी हासिल कर सकते हैं। अगर आपको अपना दिमाग तेज करना हो तब भी ये मंत्र बहुत उपयोगी साबित होता है। चूंकि भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है, ऐसे में उनकी कृपा से व्यक्ति का जीवन बहुत उन्नतशील रहता है।

10/10

अगर आपकी शादी में देरी हो रही है या आपको पसंदीदा साथी नहीं मिल रहा हो तो आप," अस्य स्वयंवरकलामंत्रस्य ब्रम्हा ऋषि, अतिजगति छन्द:, देवीगिरिपुत्रीस्वयंवरादेवतात्मनो अभीष्ट सिद्धये" मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको मनोवाच्छित फल की प्राप्ति होगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.