scriptभगवान गणेश बनाएंगे जीवन को संपन्न, आज ज़रूर करें इन 10 तरीकों से प्रसन्न | wednesday effective pooja tips to praise lord ganesh | Patrika News

भगवान गणेश बनाएंगे जीवन को संपन्न, आज ज़रूर करें इन 10 तरीकों से प्रसन्न

locationनई दिल्लीPublished: Jun 27, 2019 12:09:34 pm

Wednesday के दिन Lord Ganesh की पूजा का काफी महत्व होता है।
Lord Ganesh की पूजा के प्रभाव से जीवन की नकारात्मकता का अंत होता है।पूजा की

भगवान गणेश बनाएंगे जीवन को संपन्न, आज ज़रुर करें इन 10 तरीकों से प्रसन्न

भगवान गणेश बनाएंगे जीवन को संपन्न, आज ज़रुर करें इन 10 तरीकों से प्रसन्न

नई दिल्ली। कलयुग में भगवान गणेश ( Lord Ganesha ) की पूजा करना कल्याणकारी माना गया है। उनकी पूजा के लिए बुधवार का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। भगवान गणेश की पूजा से व्यक्ति आर्थिक रूप से संपन्न बनता है। बुधवार ( Wednesday ) के अलावा रोज़ाना भी भगवान गणेश की पूजा करने का महत्व है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है क्योंकि सच्चे मन से उन्हे प्रसन्न करने वाले व्यक्ति के सभी विघ्न दूर होते हैं और उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।

1.बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से दुख और तकलीफ़ों का अंत होता है और हर प्रकार की मनोकामना जल्दी पूरी होती है।

2.भगवान गणेश की पूजा में शुद्धता का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। शुद्ध तन और मन से भगवान गणेश की पूजा करने का लाभ मिलता है।

3.भगवान गणेश की तांबे की मूर्ति को घर में स्थापित करना और पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है इसके प्रभाव से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

4.गणेश जी को मोदक का भोग लगाना शुभ माना जाता है इससे व्यक्ति के जीवन की दरिद्रता और समस्याएं जल्दी ही खत्म होती हैं।

5.धूप, दीप जलाकर गणेश जी का पूजन करना उनके लाभकारी मंत्र ”ॐ गं गणपतये नमः” का 108 बार जाप करना इस दिन फायदा पहुँचाता है।

लाभकारी मानी जाती है हनुमान जी की पूजा, इन 10 तरीकों से करें प्रसन्न दूर होंगी सभी समस्या
ganesh ji

6.जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए प्रत्येक बुधवार को पूजा करते समय गणेश जी को गुड़ का भोग लगाना अच्छा माना जाता है।

7.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बुधवार को गाय को गुड और रोटी खिलाने से समस्या से जल्द छुटकारा मिलता है।

8.बुधवार के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा करनी चाहिए इसके प्रभाव से घर में हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

9.किसी भी नए काम को शुरु करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करना और उन्हे भोग अर्पण करना लाभकारी माना जाता है। इसके प्रभाव से प्रत्येक काम में सफलता मिलती है।

10.भगवान गणेश को पीले रंग के फूल और माला अर्पण करने का भी खास महत्व है। पीले फूलों में गणेश जी को गेंदे का फूल चढ़ाने चाहिए।

छह महीने पहले ही हो गई थी इमरजेंसी लगाने की प्लानिंग, अंजाम देने के लिए किए गए थेे ये 10 काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो