scriptतुलसी का पौधा देने लगे ये संकेत तो समझ जाएं शुरू होने वाला है बुरा वक्त | tulsi plant indicates towards these 10 mishappening, beware with it | Patrika News

तुलसी का पौधा देने लगे ये संकेत तो समझ जाएं शुरू होने वाला है बुरा वक्त

locationनई दिल्लीPublished: Sep 08, 2018 10:55:53 am

Submitted by:

Soma Roy

तुलसी के पौधे के मुरझाने से मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं, इससे और भी नुकसान होते हैं।

tulsi plant

तुलसी का पौधा देने लगे ये संकेत तो समझ जाएं शुरू होने वाला है बुरा वक्त

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी को सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। प्रत्येक भगवान की पूजा में ये जरूरी मान जाता है। इसके शुभ फलों को देखते हुए इसे घर के आंगन में लगाया जाता है। मगर तुलसी का ये पौधा भी आने वाली मुसीबतों की ओर इशारा करता है। तो क्या हैं वो संकेत आइए जानते हैं।
1.जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है वहां हमेशा खुशियों का वास रहता है। मगर जब तुलसी का पौधा मुरझाने लगे तो समझ जाएं कि मां लक्ष्मी घर से जाने वाली हैं। क्योंकि तुलसी को विष्णु जी का प्रिय माना जाता है। इसलिए लक्ष्मी जी भी इससे प्रसन्न रहती है। मगर इसके सूखने पर घर में धन-धान्य का नुकसान होने लगता है।
2.चूंकि तुलसी के पत्ते हरे होते हैं और हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक होता है, इसलिए तुलसी के पौधे को मुरझाने को अशुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभाव के चलते व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। जिस वजह से उसका लोगों से क्लेश होने लगता है।
3.अगर किसी घर में तुलसी अचानक झड़ने लगे तो समझ जाएं कि घर में कुछ बुरा होने वाला है। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों को चोट लग सकती है, उनका एक्सिटेंड हो सकता है, रुपयों का नुकसान हो सकता है आदि।
4.अगर हरी-भरी तुलसी अचानक से मुरझा जाए या काली पड़ जाएं तो समझे कि आपको या आपके घर के किसी दूसरे सदस्य को नजर लग गई है। नजरदोष के चलते तुलसी की पॉजिटिविटी कम हो गई है।
5.जिन घरों में तुलसी का पौधा बार-बार लगाने के बावजूद वो फल-फूल नहीं पाता है ये इस बात का संकेत है कि आपके घर में नकारात्मक शक्ति है। आपके घर में कोई ऐसी बुरी चीज है जो पौधे को विकसित नहीं होने दे रही है व उसकी सकारात्मकता को फैलाने नहीं दे रही है।
6.यूं तो जाड़े के मौसम में तुलसी का पौधा मुरझा जाता है, लेकिन अगर बेमौसम ऐसा हो रहा हो तो ये एक अशुभ संकेत समझा जाता है। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी घर से जाने वाली हैं। आपके घर में दरिद्रता आ सकती है।
7.अगर तुलसी के पत्ते पीले होकर झड़ने लगें तो समझे कि आपके घर में सकारात्मकता की कमी है। इसके लिए आपको पूजा-पाठ के अलावा अपनी आदतों को सुधारने की जरूरत होगी।

8.जिन घरों में तुलसी का पौधा काफी ध्यान रखे जाने के बावजूद खराब हो जाता है ऐसे घरों में हमेशा दरिद्रता का वास होता है। इन घरों में मां लक्ष्मी रहना पसंद नहीं करती हैं। ऐसी जगहों पर हमेशा लड़ाई-झगड़ा और अशांति का महौल रहता है।
9.अगर किसी तुलसी के पौधे की पत्तियां लगातार गिर रही हैं तो इसे माना जाता है कि घर में अनावश्यक खर्च बढ सकता है। इसके चलते कभी-कभी घर में लड़ाईयां भी हो सकती है।
10.यदि तुलसी के पौधे में कीड़े लगने लगे और पत्तियां खराब होने लगे तो समझ जाएं कि घर पर कोई विपदा आ सकती है। क्योंकि ये लोगों की ईष्र्या को दर्शाता है। इसलिए आपसे नफरत करने वाले लोग आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो