भारत समेत दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां आज भी बेशुमार दौलत मौजूद हैं, लेकिन इनकी खोज करना और इन्हें दुनिया के सामने लाना किसी जोखिम से कम नही है। जिस किसी ने भी इस धन को ले जाने की कोशिश की या इस पर बुरी नजर डाली तो पलक झपकते ही उनकी मौत हो गई है। आज हम आपको दुनिया में मौजूद कुछ ऐसे ही रहस्यमयी खजानों के बारे में बताएंगे, जिनका वजूद आज भी गुमनामी के अंधेरों में खोया हुआ है।
1.न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में दबे लीओन त्रबुको के खजाने को दुनिया के सबसे रहस्यमी माना गया है। बताया जाता है कि सन् 1930 में अमेरिका में मंदी का दौर चल रहा था। उस वक्त व्यापारी लीओन त्रबुको ने न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में अपने साथियों के साथ अवैध सोने का खजाना वहां छिपा दिया। धीरे—धीरे सभी सहयोगियों समेत लीओन की मौत हो गई। तब से खजाने के बारे में ठीक से लोगों को पता नहीं। कहा जाता है कि जो कोई भी खजाने तक पहुंचने की कोशिश करता है उसकी मौत हो जाती है।
2.ओक आइलैंड में बने गड्ढे भी कम रहस्यमयी नहीं है। सन् 1795 में ओक आइलैंड में कुछ बच्चो को नोवा स्कोटिया के पास एक छोटे से द्वीप पर कुछ बच्चों को अजीब से रौशनी दिखी थी। वहां खुदाई में कुछ नारियल के खोल मिले थे। इस पर लिखा था कि गड्ढे से करीब 40 फीट नीचे 2 मिलियन पाउंड धन छिपा हुआ है। तब से कई लोगों ने इसे हासिल करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। अब तक इसमें करीब 6 लोगों की जान जा चुकी है।
3.कोलंबिया की गुआटाविटा की झील में मौजूद खजाना भी कम रहस्यों से भरा हुआ नही है। बताया जाता है कि कई साल पहले यहाँ रहने वाले चिब्बा आदिवासी सूर्य देव की पूजा करते समय बहुत सा सोना झील में फेंकते थे। तब से झील में कई टन सोना मौजूद है, लेकिन जो कोई भी इसे खोजने गया वो वापस नहीं लौटा है। इसके चलते हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस खजाने को दुनिया में सबसे श्रापित माना जाता है।
4.अमरीका में मौजूद इंका सभ्यता का खजाना भी काफी रहस्यमयी है। बताया जाता है कि करीब 400 साल पहले इंका समुदाय के लोग स्पेनिश लुटेरों से बचने के लिए वहीं के एक ज्वालामुखी की तलहटी में डाल दिया था। तब से इस खजाने को कोई भी ढूंढ नहीं सका है। इसके चलते भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।
5.मंगोल साम्राज्य के महान योद्धा चंगेस खान की मौत के बाद उन्हें एक अज्ञात मकबरे में दफनाया गया था। इसमें उनकी लाश के साथ बेशकीमती गहने और स्वर्ण मुद्राएं भी डाली गईं थी। मगर तब से लेकर आज तक कोई भी उस मकबरे में मौजूद खजाने की तलाश नहीं कर पाया है।
6.एरिजोना में विंचेस्टर के पर्वतों पर छिपे अपाचे का खजाना भी काफी रहस्यमयी है। कहा जाता है कि कई साल पहले यहां रहने वाले अपाचे समुदाय के लोगों ने एक बार सोने और चांदी के सिक्को से भरी हुई एक ट्रेन लूट ली थी। जिसे उन्होंने इन पर्वतों मे छिपा दिया। खजाने को कोई न ढूंढ पाए इसके लिए अपाचे लोगों ने श्राप दे रखा था। उनके मुताबिक जो कोई इस खजाने तक पहुंचने की कोशिश करेगा उसकी मौत हो जाएगी।