scriptऐसी लड़कियों से शादी करते ही संवर जाती है लड़कों की किस्मत | Patrika News
दस का दम

ऐसी लड़कियों से शादी करते ही संवर जाती है लड़कों की किस्मत

10 Photos
6 years ago
1/10

हर लड़का चाहता है कि उसे ऐसी पत्नी या पार्टनर मिले जो उसके लिए लकी साबित हो। ऐसी लड़कियां गुणी होने के साथ किस्मतवाली भी होती हैं। इनके गुणों की झलक उनके हाथों की अंगुलियों की बनावट में भी देखने को मिलती है। समुद्रशास्त्र के मुताबिक अंगुलियों की बनावट के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव और उसका भाग्य निर्भर करता है।

2/10

जिन लड़कियां की हथेली बड़ी और अंगुलियां गोल एवं मोटी होती है ऐसी स्त्रियां अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इनसे शादी करने से पति की खूब तरक्की होती है। साथ ही समाज में भी प्रतिष्ठा मिलती है।

3/10

जिन लड़कियों की अंगुलियां गोल और लंबी होती हैं ऐसी स्त्रियों का भाग्य बहुत तेज होता है। उनके प्रभाव से उनके पति का जीवन भी बहुत समृद्धशाली हो जाता है। ऐसी लड़की से विवाह करने पर लड़के को सभी सुख प्राप्त होते हैं। वे विलासितापूर्ण जीवन जीने में सफल रहते हैं।

4/10

जिन लड़कियों की अंगुलियां आगे से पतली होती है और सभी पोर बराबर व सुंदर दिखते है, ऐसी महिलाएं बहुत गुणी होती हैं। ये खाना बनाने से लेकर बाहर का कामकाज करने में माहिर होती हैं। इन्हें शांतिप्रिय महौल पसंद होता है इसलिए ये घर में सौहार्द का वातावरण बनाए रखती हैं।

5/10

जिन लड़कियों की अंगुलियां ज्यादा झुकी हुई होती हैं, ऐसी स्त्रियां बहुत खर्चीली होती हैं ऐसी महिलाएं बहुत शौकीन स्वभाव की होती हैं। इनका शुक्र ग्रह तेज होता है। इनके साथ शादी करने वाले पुरुषों का जीवन सुखमय बीतता है। हालांकि ऐसी लड़कियों का व्यक्तिगत जीवन थोड़ा कठिनाईयों-भरा रहता है।

6/10

सीधी, मोटी और चिकनी अंगुलियों वाली महिलाएं भी भाग्यशाली होती हैं। इन्हें मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इनके घर में आने से धन-सम्पत्ति में वृद्धि होती है। इससे पति की आय और समाज में सम्मान बढता है। ऐसी स्त्रियां परिवार को साथ लेकर चलना पसंद करती हैं।

7/10

जिन लड़कियों की अंगुलियों में आगे का भाग पतला हो और सभी अंगुलियों के पोर एक समान आकार में हो तो इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। ऐसी स्त्रियों का अपने पति के साथ बेहतर तालमेल रहता है। जिसके चलते ये एक आदर्श कपल कहलाते हैं।

8/10

जिन लड़कियों की अंगुलियां बहुत छोटी होती हैं एवं हथेली का साइज भी कम होता है ऐसी महिलाएं बहुत खर्चीले स्वभाव की होती हैं। मगर शादी के मामले में वो भाग्यशाली होती हैं। इन्हें आदर्श पति मिलते हैं। ऐसी महिलाओं का व्यवहार अपने पति से बहुत अच्छा होता है। हालांकि ऐसी महिलाओं को उन्नति के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है।

9/10

जिन लड़कियों के दोनों हाथों को जोड़ने पर अंगुलियों के बीच खाली जगह रहती है ऐसी लड़कियां भी लड़के के लिए किस्मतवाली साबित होती हैं। इनका वैवाहिक जीवन मध्यम रहता है। इनके परिवार में आने से मिला-जुला महौल रहता है। कभी घर में एकदम से बहुत खुशियां आ जाती हैं तो कभी इनके लिए तरसना पड़ता है।

10/10

जिन लड़कियों की उंगलियों में तीन पोर होते हैं ऐसी लड़कियों को जीवन में हर सुख-सुविधा के संसाधन प्राप्त होते हैं। इन्हें किस्मत का भी साथ मिलता है। इसलिए ये कम मेहनत में ज्यादा सफलता हासिल कर लेती हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.