scriptबॉलीवुड की इन 10 एक्ट्रेसेस के मंगलसूत्र इतने मंहगे कि इनमें आजाएगी आॅडी और बीएमडब्ल्यू | Patrika News
दस का दम

बॉलीवुड की इन 10 एक्ट्रेसेस के मंगलसूत्र इतने मंहगे कि इनमें आजाएगी आॅडी और बीएमडब्ल्यू

10 Photos
6 years ago
1/10

बॉलीवुड हीरोइन्स का हर अंदाज दूसरों से जुदा होता है। तभी भी तो उनकी ड्रेसिंग से लेकर एसेसरीज तक एक से बढ़कर एक होती हैं और अगर बात उनकी शादी की हो तो सारी चीजें ऐवन होनी चाहिए। आज हम आपको रुपहले पर्दे की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी वेडिंग में लाखों का मंगलसूत्र पहना है।

2/10

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में करीब 52 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहना था। अनुष्का इसे पहने हुए एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुई थी। इसके अलावा उन्होंने अपने पति विराट कोहली के साथ इसे पहने हुए फोटो शेयर की थी। बता दें कि अनुष्का का ये मंगलसूत्र मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया था।

3/10

अपनी खूबसूरती से पूरी दुनिया को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपनी शादी में बहुत मंहगा मंगलसूत्र पहना था। इसकी कीमत इतनी ज्यादा थी कि इतने में बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कार आ जाएगी। ऐश का ये मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख रुपए थी।

4/10

बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ घर बसाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी शादी में बहुत मंहगा मंगलसूत्र पहना था। जिसकी कीमत 30 लाख रुपए थी। उनके मंगलसूत्र को डिजाइनर तरुण तहलियानी ने डिजाइन किया था।

5/10

हाल ही में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी शादी में 25 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहना था। इसकी खास बात यह है कि इसकी डिजाइनिंग सोनम ने खुद की थी। इसमें आनंद और सोनम दोनों की राशि के चिन्ह् बने हुए है। सोनम का मंगलसूत्र काफी सुर्खियों में भी आया था क्योंकि उन्होंने इसे गले की जगह हाथ में पहना था।

6/10

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा काजोल ने अपनी शादी में 21 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहना था। उन्होंने साल 1999 में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ शादी की थी। उस वक्त काजोल का करियर बुलंदियों के शिखर पर थी, लेकिन उनके ऐसे अचानक शादी से सब हैरान रह गए थे।

7/10

कपूर खानदान की बेटी करिश्मा ने अपनी शादी में 17 लाख का मंगलसूत्र पहना था। उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी, हालांकि बाद में उनके रिश्ते में दरार आ गई थी।

8/10

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी अपनी शादी में मंहगा मंगलसूत्र पहना था। उनके मंगलसूत्र की कीमत करीब 8.5 लाख रुपए थी। उन्होंने सन् 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी की थी।

9/10

टीवी एक्ट्रेस आशका गोरडिया ने भी अपनी शादी में दो लाख से ज्यादा का मंगलसूत्र पहना है। उनका मंगलसूत्र मशहूर ज्वैलरी कंपनी ओरा ने डिजाइन किया है। इसका शेप और पैटर्न बिल्कुल अलग है।

10/10

सिल्वर स्क्रीन के अलावा छोटे पर्दे की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपनी शादी में खास मंगलसूत्र पहना था। जिसमें हीरे लगे हुए थे। ये देखने में सिंपल और आकर्षक था। इसमें एक पेंडेड के साथ लाल मोती लगे हुए हैं। इसकी कीमत भी लाखों में है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.