scriptमिलने लगे ये 10 संकेत तो समझ जाएं कि शुरू हो गई है शनि की महादशा | these 10 signs indicate about good or bad effect of saturn planet | Patrika News

मिलने लगे ये 10 संकेत तो समझ जाएं कि शुरू हो गई है शनि की महादशा

locationनई दिल्लीPublished: Sep 10, 2018 12:48:36 pm

Submitted by:

Soma Roy

कुंडली के अभाव में कुछ संकेतों के जरिए पता लगा सकते हैं कि आपके लिए शनि का प्रभाव अच्छा है या बुरा

shani mahadasha

मिलने लगे ये 10 संकेत तो समझ जाएं कि शुरू हो गई है शनि की महादशा

नई दिल्ली। न्यायप्रिय देवता शनि सबको उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए जो अपने जीवन में अच्छा काम करते हैं उन्हें शनि की महादशा में लाभ होता है। वहीं बुरे कर्म करने वालों को शनि की साढ़े साती एवं ढयया में अशुभ फल भोगने पड़ते हैं। मगर कई लोगों को उनकी कुंडली पता न होने की वजह से शनि की महादशा का पता नहीं चलता है। तो किन संकेतों से लगता है शनि की महादशा का पता आइए जानते हैं।
1.अगर शनि देव आपसे नाराज है और आप पर उनकी कूदृष्टि है तो ऐसे लोगों के जोड़ों में हमेशा दर्द रहता है। उन्हें चलने और उठने-बैठने में दिक्कत होती है।

2.जिन लोगों की कुंडली में शनि का अशुभ समय चल रहा होता है ऐसे लोग आलसी हो जाते हैं। इनका मन किसी काम में नहीं लगता है। साथ ही इन्हें इनकी मेहनत का फल भी नहीं मिलता है। इनके सारे काम में बाधाएं आती रहती हैं।
3.जिन लोगों पर शनि की महादशा चलती है और वो अगर अशुभ स्थिति में है तो ऐसे लोगों को समाज में अपमानित होना पड़ता है। लोग इन पर झूठा आरोप लगाते हैं। कई बार ये घोटाले या अन्य किसी कारण से नौकरी से भी निकाल दिए जाते हैं।
4.शनि की महादशा में व्यक्ति पर चोरी का आरोप भी लगता है। कई बार तो इन्हें झूठे आरोपों के चलते जेल तक जाना पड़ता है। ऐसे समय इनकी बात कोई नहीं सुनता है। सब इन्हें दोषी मानते हैं।
5.जिस व्यक्ति पर शनि का प्रकोप होता है ऐसे लोग कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं। वे कर्ज के नीचे दबने लगते हैं। ये उधारी चुकाते हुए परेशान हो जाते हैं, लेकिन ये अपने सिर से इसका बोझ नहीं हटा पाते हैं।
6.अगर आपके साथ काम करने या स्टडी करने वाला व कोई सफाई कर्मचारी आपको धोखा देता है, आपसे बेईमानी करके रुपए ऐंठ लेता है तो समझ जाएं कि आप पर शनि की साढ़े साती व ढयया है।
7.जो लोग शनि के प्रकोप से परेशान होते हैं, उन्हें उस वक्त हर चीज में हार का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग मेहनत के बावजूद भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। इन्हें दूसरे लोग नीचा दिखाते रहते हैं।
8.शनि की महादशा में लोगों पर कोर्ट केस भी हो सकता है। वो झूठे आरोप में फंस सकते है। शनि के प्रकोप के चलते ऐसे लोग समाज में बदनाम हो सकते हैं।

9.वैसे तो लोगों के बाल सफेद होना आम बात है, लेकिन शनि की महादशा के चलते लोगों के बाल असमय सफेद होने और झड़ने लगते हैं। ऐसे लोगों पर उम्र का ज्यादा असर दिखने लगता है।
10.शनि की महादशा आते ही लोगों की चप्पलें टूटने लगती हैं व खोने लगती हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों के पैरों में शनि होते हैं इसलिए इनको बेवजह इधर-उधर भागना पड़ता है।

ट्रेंडिंग वीडियो