scriptकरते हैं ये 6 काम तो कभी नहीं बनेंगे अमीर, मुंह मोड़ लेगी किस्मत | the people who have these 10 bad habits they can never become a rich | Patrika News

करते हैं ये 6 काम तो कभी नहीं बनेंगे अमीर, मुंह मोड़ लेगी किस्मत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 08, 2018 12:52:49 pm

Submitted by:

Soma Roy

गलत समय पर पूजा करने से भी देवी-देवता नाराज हो जाते हैं, जिससे धन की हानि होती है

loss of money

करते हैं ये 6 काम तो कभी नहीं बनेंगे अमीर, मुंह मोड़ लेगी किस्मत

नई दिल्ली। हर कोई जिंदगी में खूब धन-दौलत कमाना चाहता है और ऐशो-आराम वाली जिंदगी बिताना चाहता है, मगर जाने-अनजाने की गई हमारी कुछ गलतियां हम पर भारी पड़ सकती है। इससे हमारा अमीर बनने का सपना भी टूट सकता है। तो कौन-सी हैं वो चीजें जो नहीं करनी चाहिए, आइए जानते हैं।
1.जो लोग खुद को एवं अपने घर और आस-पास की चीजों को साफ नहीं रखते हैं, ऐसे लोग कभी अमीर नहीं बन सकते हैं। क्योंकि इनसे मां लक्ष्मी रूठी हुई रहती हैं। ऐसे लोगों के पास कभी भी रुपए नहीं टिकते हैं।
2.जो लोग अपने दांतों को साफ नहीं रखते हैं, लक्ष्मी उनके पास भी नहीं टिकती हैं। इस बात का जिक्र चाणक्य के एक श्लोक में होता है। जिसके तहत महज साफ दांतों वालों के पास ही धन रहता है। उनसे देवी प्रसन्न रहती हैं।
3.जो लोग दूसरों को अपशब्द कहते हैं और नकारात्मक सोाचते हैं, इन्हें भी कभी दौलत नसीब नहीं होती है। ऐसे लोग एक-एक पैसे के लिए मोहताज होते हैं। साथ ही इनके शत्रु भी काफी होते हैं।
4.जो लोग सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सोते हैं उनसे भी उनकी किस्मत रूठ जाती है। क्योंकि इसी समय मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। मगर आपके सोते रहने से वो वापस चली जाती हैं। इससे आपको सकारात्मक एहसास भी नहीं होगा।
5.जो लोग बेवक्त पूजा करते हैं उनसे भी देवी मां नाराज हो जाती हैं। क्योंकि हिंदू धर्म में पूजा का एक खास समय तय किया गया है। इसके तहत व्यक्ति को सुबह 4 से 10 बजे तक और शाम को 6 से 9 बजे तक पूजा कर लेनी चाहिए। इसके विपरीत पूजा करने पर देवी-देवता प्रसन्न नहीं होते हैं।
6.हमेशा मदिरा का सेवन करने वाले एवं अन्य नशे के लती भी कभी जीवन में खुश नहीं रह पाते हैं। क्योंकि ऐसे लोग हमेशा बुरी संगत में रहते हैं और इनमें नकारात्मक शक्ति का वास रहता है। इसलिए भाग्य इनका साथ नहीं देता है।
7.जो लोग स्त्रियों का सम्मान नहीं करते हैं, उनके साथ मारपीट व बद्सलूकी करते हैं तो ऐसे लोग भी कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं। इन्हें अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। इन पर शनि देव की कूदृष्टि रहती है।
8.हमेशा बुरी संगत में रहने वाले एवं दूसरों का बुरा सोचने वाले भी कभी कामयाब नहीं हो पाते हैं। ये भले ही अमीर बन जाएं, मगर बहुत ही जल्द कंगाल भी बन जाते हैं। इनकी ऐसी सोच के चलते भाग्य इनका साथ नहीं देती है।
9.कई लोग गुरुवार के दिन नाखून काटते, बाल धोते एवं कपड़े धोते हैं, लेकिन पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना वर्जित है। बृहस्पतिवार को किए गए इन कामों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। क्योंकि गुरुवार भगवान विष्णु का दिन होता है।
10.बहुत से लोग जाने-अनजाने बिना हाथ धोएं तुलसी का पत्ता तोड़ लेते हैं। ये एक मामूली बात लगती है, लेकिन हकीकत में ये एक खराब काम है। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। जिसकी वजह से कंगाली छा जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो