scriptInternational Yoga Day 2018: पावर योगा करते समय इन बातों का रखें ख्याल, एक हफ्ते में बढ़ा वजन हो जाएगा आधा | Patrika News
दस का दम

International Yoga Day 2018: पावर योगा करते समय इन बातों का रखें ख्याल, एक हफ्ते में बढ़ा वजन हो जाएगा आधा

10 Photos
6 years ago
1/10

नई दिल्ली: आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में खुद का ख्याल रख पाना काफी मुश्किल होता है, ऐसे में जिम जाकर एक्सरसाइज करना सबके बस की बात नहीं होती है इसीलिए लोग अब खुद को फिट रखने के लिए पावर योगा की मदद ले रहे हैं, ये ना सिर्फ आपके शरीर को फिट रखता है बल्कि इसे आप आसानी से अपने घर में कर सकते हैं। लेकिन कुछ लोग पावर योगा करने के बाद भी फिट नहीं हो पाते हैं, ऐसे में हम आज आपको पावर योगा करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप एक हफ्ते में अपना वजन कम कर सकते हैं।

फॉलो के ये टिप्स

पावर योगा करते समय आपको अपनी सांसों पर नियंत्रण रखना चाहिए क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप जल्दी थक सकते हैं और आपको योगा करने में दिक्कत आ सकती है।

 

2/10

लोग अक्सर कहीं भी पावर योगा करने लगते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। कोशिश करें कि पावर योगा किसी खुली हुई जगह पर करें जहां पर पेड़ पौधे लगे हों।

 

3/10

अगर आप किसी पार्क में पावर योगा कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि वहां शान्ति हो, ऐसा करने से आपको पावर योगा का फायदा जल्दी मिलेगा।

 

4/10

हमेशा ध्यान रखें कि आप जब भी पावर योगा कर रहे हों तब आप खाली पेट रहें, अगर पावर योगा खाली पेट किया जाता है तभी इसका फायदा जल्दी मिलता है।

 

5/10

पावर योगा करते समय आपको समय का विशेष ख्याल रखना चाहिए क्योंकि पावर योगा अगर सुबह के वक्त किया जाता है तो ये हमारे शरीर और मस्तिष्क के लिए बेहद लाभदायक होता है।

 

6/10

पावर योगा करते समय कपड़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अगर आप टाइट कपडे पहनकर योग करेंगे तो इससे आपकी सेहत पर गलत असर पड़ेगा, इसीलिए हल्के और सूती कपड़े पहनकर पावर योगा करें।

 

7/10

अक्सर लोग कानों में लीड लगाकर पावर योगा करते हैं जो कि एक गलत तरीका हैं। पावर योगा करते समय शोर नहीं सुनना चाहिए।

 

8/10

पावर योगा करते समय मोबाइल या इस तरह के किसी भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को अपने से दूर रखना चाहिए क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से खतरनाक तरंगे निकलती रहती हैं जो काफी हानिकारक साबित होती हैं।

 

9/10

महिलाओं को पावर योगा करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए क्योंकि अगर ऐसा ना किया जाए तो महिलाओं की सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

 

10/10

आपको पावर योगा तब ही करना चाहिए जब आपका मन शांत हो क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका मन भटकता रहेगा और आप ठीक ढंग से योगा नहीं कर पाएंगे।

 

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.