scriptजिम से नहीं बनी बात तो 10 रुपए की इस चीज से तेजी से कम करें वजन | Patrika News
दस का दम

जिम से नहीं बनी बात तो 10 रुपए की इस चीज से तेजी से कम करें वजन

10 Photos
6 years ago
1/10

ज्यादातर लोग अपने मोटापे को लेकर परेशान रहते हैं। वे वजन कम करने के लिए कई तरीके आजमाते हैं, लेकिन उन्हें फायदा नहीं होता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में शुमार हैं जो घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और मंहगे सप्लीमेंट्स लेते हैं तो ये सारी चीजें छोड़ दीजिए। आप महज 10 रुपए में अपना वजन कम कर सकते हैं।

2/10

गर्मी के दिनों में गला तर करने वाला गन्ने का जूस महज प्यास बुझाने में ही कारगर नहीं है बल्कि ये तेजी से वजन भी कम कर सकता है। दरअसल इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। जबकि कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे बॉडी में फैट जमने की बजाय एनर्जी आती है।

3/10

गन्ने के एक गिलास जूस में 111 कैलोरी, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.27 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें फॉसफोरस, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है।

4/10

गन्ने का रस मीठा होने के बावजूद शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। क्योंकि इसके एक गिलास रस में करीब 30 ग्राम नैचुरल शुगर होता है। जिसे बॉडी ग्लूकोज में बदलकर शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।

5/10

गन्ने का रस शरीर से खराब कॉलेस्ट्रोल को बाहर निकालने का काम करता है। ये फैट को कम करके वजन घटाने में मदद करता है। चूंकि इसमे घुलनशील फाइबर होते हैं इसलिए इसके सेवन से वजन नियंत्रण में रहता है।

6/10

गन्ने का रस त्वचा को चमकदार बनाने में भी बहुत उपयोगी साबित होता है। इसमें मौजूद अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHAs) तत्व कीली मुंहासों, दाग—धब्बों, झुर्रिरयों आदि को दूर करता है। ये त्वचा की नमी बनाएं रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा इसे पीने से धूप की तेज किरणों से भी बचाव होता है।

7/10

इसके रस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नेशियम प्रचुर मात्रा में होता है। इसमें क्षार तत्व भी होते हैं जो हमें कैंसर जैसे घातर रोग से बचाता है। ये प्रोस्टेट और स्तन (ब्रेस्ट) कैंसर से लड़ने में भी सक्षम होता है।

8/10

इसमें पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे पीने से पाचन क्रिया सही रहती है। इससे खाना जल्दी और आसानी से पच जाता है। साथ ही इससे पेट के संक्रमण एवं कब्ज जैसी परेशानी से भी छुटकारा मिलता है।

9/10

चूंकि गन्ने का रस बहुत मीठा होता है इसलिए कई लोग सोचते हैं कि इससे मधूमेह का खतरा रहता है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक गन्ने के जूस में प्राकृतिक शर्करा होती हे। जिसमें ग्लाइसीमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है इसलिए ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

10/10

गन्ने का रस हमें दिल की बीमारियों से भी बचाता है। क्योंकि ये शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड के स्तर को कम करता है। जिससे धमनि‍यों में फैट नहीं जम पाता है। जिसके चलते दिल एवं शरीर के अन्य हिस्सों तक खून का ठीक से संचार हो पाता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.