scriptइंटरनेशनल योगा डे : घर बैठे 10 मिनट करें पावर योगा, हफ्ते भर में दिखेगा असर | Patrika News
दस का दम

इंटरनेशनल योगा डे : घर बैठे 10 मिनट करें पावर योगा, हफ्ते भर में दिखेगा असर

10 Photos
6 years ago
1/10

आजकल योग की प्रक्रिया भी काफी एडवांस हो गई है। तभी इन दिनों पावर योगा का चलन जोरों पर हैं। ये कई आसनों का मिलाजुला रूप है। इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। जिससे बॉडी लचीली बनती है, साथ ही दिमाग भी शांत रहता है।

2/10

भारतीय योग में शामिल सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं और कुछ अन्य विशिष्ट आसनों के सहयोग से बनी पद्धति को पावर योगा कहते है। इसे नियमित तौर पर करने से व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक दोनों का विकास होता है।

3/10

पावर योग करने से मस्तिष्क एवं मन का तालमेल बेहतर होता है। जिससे व्यक्ति की इंद्रियां जाग्रत होने लगती है। इससे व्यक्ति ज्यादा समझदार बनता है और उसका दिमाग भी तेज चलता है।

4/10

भारत में पावर योगा की शुरुआत साल 1990 में हुई थी। ये योग की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे करने से शरीर को स्फूर्ति मिलती है। ये मोटापे और शुगर से लेकर कई अन्य गंभीर बीमारियों को खत्म करने में भी मदद करता है।

5/10

पावर योगा करने से एकाग्रता भी बढ़ती है। इसीलिए इसे ज्यादातर एथलीटों को कराया जाता है। इसे करने से शरीर में लचीलापन आता है। साथ ही व्यक्ति की फिटनेस भी बेहतर होती है।

6/10

पावर योगा में तेज गति से आसन किए जाते हैं। नतीजतन ये कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं। इसे सप्ताह में 4 से 5 दिनों तक करने से सारी बीमारियां दूर हो जाती है। इससे शरीर में आॅक्सीजन की मात्रा भी बढ़ती है।

7/10

पावर योगा मस्तिष्क को मजबूत बनाने का काम करता है। इसलिए इसे करने वालों की एकाग्रशक्ति के साथ सहनशीलता भी मजबूत होती है। ऐसे लोगों का मन शांत रहता है, उन्हें गुस्सा बहुत कम आता है। इसे नियमितरूप से करने वालों को चीजें जल्दी याद भी हो जाती हैं।

8/10

पावर योगा मोटापा कम करने में भी बहुत असरदार साबित होता है। इसमें कई तरह के आसन होते हैं, जिससे पेट, कमर, जांघों एवं पैरों आदि पर दबाव पड़ता है। इससे कैलोरी भी तेजी से बर्न होती है। इसे एक सप्ताह लगातार करने से पेट कम होने लगता है।

9/10

ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार है। इसे करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक तरीके से होता है। साथ ही शरीर के सभी अंगों तक आॅक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहुंचता है। जिससे डिप्रेशन, हाईपरटेंशन, अस्थमा आदि का खतरा कम हो जाता है।

10/10

पावर योगा मानसिक थकान एवं तनाव को दूर करने में भी बहुत उपयोगी है। इसे करने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व पसीने के जरिए बाहर निकल जाते हैं। जिससे शरीर रिलैक्स महसूस होता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.