scriptप्यार को करना हो हासिल या चाहिए मनचाही नौकरी घर में रखें सिर्फ ये एक चीज | Patrika News
दस का दम

प्यार को करना हो हासिल या चाहिए मनचाही नौकरी घर में रखें सिर्फ ये एक चीज

10 Photos
6 years ago
1/10

कई लोग बहुत कोशिश करने के बाद भी अपने ड्रीम्स को पूरा नहीं कर पाते हैं। वो काबिल होने के बावजूद जॉब के लिए इधर—उधर भटकते रहते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें प्यार नसीब नहीं होता है। वो चाहकर भी किसी को अपना साथी नहीं बना पाते हैं। अगर आपको भी कोई ऐसी ही पेरशानी है तो आप घर में रखें ये फेंग्शुई का आइटम।

2/10

फेंग्शुई पद्धति के अनुसार क्रिस्टल बॉल्स बहुत चमत्कारी वस्तु है। इसे Scrying भी कहा जाता है। इसका मतलब है,‘परावर्तक सतह पर रहस्यमय या जादुई प्रतिबिंबों को देखना’। जानकारों के मुताबिक इस बॉल का अस्तित्व कई ईसा पूर्व सामने आया था।

3/10

ये क्रिस्टल बॉल पारदर्शी होते हैं। ये कई रंगों में आते हैं। हर रंग का अलग मतलब होता है। इन क्रिस्टल्स में भी कई किस्में आती हैं। इनमें ‘बटील’ नाम के क्रिस्टल को सबसे खास माना जाता है।

4/10

इन क्रिस्टल बॉल्स के जरिए हर मनोकामना पूरी की जा सकती है। खासतौर पर अगर आप किसी से मोहब्बत करते हैं, लेकिन वो आपको नहीं मिल रहा है तो आप हरे क्रिस्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे अपने घर में रखें या खुद इसे बतौर माला पहन लें। ऐसा करने पर आपका प्यार आपको मिल जाएगा।

5/10

यदि आप नौकरी के लिए परेशान है तब भी हरे रंग का क्रिस्टल बॉल बहुत काम आ सकता है। आप जिस किसी भी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएं तो अपने दाहिने पॉकेट में इसे रख लें। ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी।

6/10

अगर आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर रहे हैं या कोई भी नया काम करने जा रहे हैं तो दुकान, कारखाना व उस नए स्थान पर गुलाबी रंग का क्रिस्टल बॉल रख दें। ऐसा करने से व्यापार तेजी से बढ़ेगा और आपको हर काम में कामयाबी हासिल होगी।

7/10

यदि आपके जीवन में सारे काम खराब हो रहे हैं और चाहकर भी आप इससे नहीं निकल पा रहे हैं तो गोल्डन रंग का क्रिस्टल आपके लिए लाभदायक हो सकता है। ये सभी तरह की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है। इसे अपने पास एवं घर पर रखने से आपके सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे।

8/10

अगर आप अपने पास बैंगनी रंग का क्रिस्टल बॉल रखते हैं तो आपके बहुत शुभचिंतक होंगे। वो आपको मुसीबतों से बचाएंगे। इसके अलावा आपको अपने दोस्तों से भी बहुत सहयोग मिलेगा। वो आपके प्रति वफादार होंगे।

9/10

क्रिस्टल बॉल्स इच्छाओं को पूरा करने के साथ आपको आपके भविष्य के बारे में भी बताता है। ये आपको आगे घटित होने वाली चीजों के संकेत देता है। यदि आपने अपने पास नीले एवं नारंगी रंग के क्रिस्टल बॉल्स रखे हैं तो आपको घटनाओं का पूर्वानुमान जल्दी हो जाएगा।

10/10

फेंगशुई के अनुसार घर के अंदर क्रिस्टल बॉल्स लगाने से नकारात्मक उर्जा से भी छुटकारा मिलता है। क्रिस्टल बॉल को हमेशा घर के लिविंग रूम के दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इससे दूसरों से मेल—जोल अच्छा होता है और लोकप्रियाता बढ़ती है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.