scriptकिन्नर से मिले ये खास चीज तो रातों—रात बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानें कैसे | Patrika News
दस का दम

किन्नर से मिले ये खास चीज तो रातों—रात बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानें कैसे

10 Photos
6 years ago
1/10

किन्नरों को समाज में भले ही अपमानित होना पड़ता हो, लेकिन इन पर भगवान की विशेष कृपा होती है। ये जिसको भी दिल से दुआ देते हैं, वो जल्द ही रंक से राजा बन जाता है। अगर कोई किन्नर आपसे खुश होकर ये खास चीज देती है तो रातों—रात आपकी किस्मत बदल सकती है। तो क्या है वो चीज आइए जानते हैं।

2/10

कहते हैं किन्नरों की दुआ और बद्दुआ दोनों ही बहुत जल्दी लग जाती हैं। अगर वो किसी से खुश है तो उसके व्हारे—न्यारे हो जाते हैं। तभी किसी घर में शादी होने व बच्चे के जन्म पर इन्हें आशीर्वाद देने के लिए बुलाया जाता है।

3/10

कहा जाता है कि अगर कोई किन्नर आपसे खुश होकर आपको कोई सिक्का या रुपए दे तो ये बहुत शुभ संकेत माना जात है। इससे लगता है कि आप पर ईश्वर की बहुत कृपा है।

4/10

अगर आप किन्नर से मिले हुए इस सिक्के को अपनी तिजोरी में रखते हैं तो वहां हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे घर में कभी—भी धन की कमी नहीं होती है।

5/10

यदि आपके घर में पैसा नहीं टिकता है, अनावश्यक खर्च होता रहता है तब भी किन्नर की आरे से दिया गया सिक्का बहुत काम आता है। इससे बेवजह हो रही धन की हानि रुक जाती है।

6/10

किन्नर की ओर से मिले रुपए को घर के पवित्र स्थान पर रखने एवं उसकी पूजा करने से घर में खुशहाली आती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और सौहार्द बढ़ ता है।

7/10

अगर आपको व आपके परिवार वालों को नजर लगती रहती है तब भी किन्नर के दिए हुए रुपए आपको नजरदोष से बचाएगा। ये आपको दूसरों की बुरी नजर से सुरक्षित रखेगा। इसे अपने पास रखने से आप दुर्घटना व अन्य चीजों से भी बचे रहेंगे।

8/10

कई बार आपको बहुत मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। इसकी वजह आपकी कुंडली व घर में मौजूद दोष हो सकता है। इस समस्या को हल करने में भी किन्नर की ओर से दिए गए सिक्के बहुत काम आते है। इससे आपका बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे।

9/10

अगर आपके घर में कोई लंबे अरसे से बीमार है और बहुत इलाज के बावजूद ठीक नहीं हो रहा है तब भी घर में किन्नर की ओर से दिए गए रुपए को रखने से ये समस्या दूर हो जाती है। इससे व्यक्ति जल्द स्वस्थ होने लगता है।

10/10

यदि आप किसी मुसीबत व आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तब भी किन्नर के दिए रुपए आपको इस परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। आप चाहे तो किन्नर को अपने घर बुलाकर उनका सत्कार कर उनसे खुद भी कुछ भेंट मांग सकते हैं। उनके दिए इस खास चीज को तिजोरी में रखने से आपकी रुपए—पैसों की दिक्कत दूर हो जाएगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.