script

होली से पहले चमकेगी इन 6 राशि के लोगों की किस्मत, मिलेगी दौलत और शोहरत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 08, 2019 01:51:00 pm

Submitted by:

Soma Roy

मेष समेत इन राशि के लोगों के लिए आने वाला है अच्छा समय, होंगे ये लाभ

rashifal

होली से पहले चमकेगी इन 6 राशि के लोगों की किस्मत, मिलेगी दौलत और शोहरत

नई दिल्ली। रंगों का पर्व होली इस बार 20 और 21 मार्च को मनाया जाएगा। यूं तो ये त्योहार अपने साथ ढ़ेरों खुशियां लेकर आता है, लेकिन इस बार ये इसलिए भी खास है क्योंकि ग्रहदशा में बदलाव होने वाला है। ज्योतिष शास्त्रीयों के मुताबिकों नक्षत्र में हेर-फेर के चलते होली के एक सप्ताह पहले इन 6 राशियों के लोगों की किस्मत चमक सकती है।
1.ज्योतिष शास्त्रीय लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के अनुसार ग्रहों की चाल में होली से पहले बदलाव आने वाला है। जिसके चलते कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इनमें से एक मेष राशि के लोग भी शामिल हैं।
2.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए धन योग बन रहा है। ऐसे में अगर वे नई प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो उन्हें लाभ होगा।

3.ज्योतिष शास्त्रीय लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के अनुसार ग्रहों के बदलाव के चलते वृषभ राशि के लोगों को भी फायदा होगा। इससे आय में वृद्धि होगी और कमाई के नए जरिए भी बनेंगे।
4.ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार वृषभ जातकों के लिए यह समय बिजनेस या नए काम की शुरुआत के लिए सबसे अच्छा है। इससे आपके कार्य में दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की होगी।
5.सिंह राशि के जातकों के लिए भी होली के पहले का समय बहुत अच्छा बीतने वाला है। क्योंकि इस बीच आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

6.इसके अलावा सिंह राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन भी बेहतर रहेगा। इस दौरान उनके प्रेम विवाह का योग बन रहा है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो ये वक्त उससे शादी करने के लिए सबसे सही है।
7.कुंभ राशि वालों पर भी ईश्वर की कृपा रहेगी। ऐसे लोगों को नौकरी में प्रमोशन एवं बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

8.तुला राशि वालों का भी आने वाला समय अच्छा जाने वाला है। क्योंकि उन पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। इससे उनकी आय में वृद्धि हो सकती है।
9.मीन राशि वालों के लिए भी होली के पहले का समय खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान मीन जातकों को दौलत और शोहरत हासिल होगी।

10.इस दौरान मीन राशि वाले लोग अपने दुश्मनों को भी धूल चटाने में सफल होंगे। क्योंकि ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव के चलते शत्रु उनका बाल तक बांका नहीं कर पाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो