1.जिन घरों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, महौल अशांत रहता है वहां गुड़ और घी का धुआं दिखाना चाहिए। ये प्रक्रिया गुरुवार और रविवार को करना चाहिए। इसके प्रयोग के लिए गोबर के एक कंडे पर थोड़ा गुड़ और घी डालकर सुलगाना चाहिए। इसके बाद इसकी धूनी को पूरे घर में दिखाना चाहिए।
2.जिन लोगगों की कुंडली में पितृ दोष होता है, उन्हें इसके निवारण के लिए घर में कर्पूर का धुंआ दिखना चाहिए। इससे वास्तु दोष भी खत्म होते हैं। जिन घरों का निर्माण वास्तु के अनुसार नहीं हुआ है, वहां दोष दूर करने के लिए सीढ़ियों, बाथरूम एवं अन्य घर के कोनों में एक-एक कर्पूर की गोली रख दें।
3.जिन घरों में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है, वहां सकारात्मकता बढ़ाने एवं बुरी ताकतों से बचने के लिए लोबान का धुंआ दिखाना चाहिए। हालांकि इसका इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं में भी होता है, इसलिए इसका उपयोग किसी पंडित से विचार-विमर्श करके करें।
4.जिन घरों में आर्थिक तंगी बनी रहती है, रुपए नहीं टिकते हैं, उन्हें सुबह गुगुल का धुआं दिखाना चाहिए। ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है। हालांकि गुगुल जलाने से पहले पूरे घर को साफ करके पीपल के सात पत्तों से गोमूत्र का छिड़काव किया जाना चाहिए।
5.जहां भूत-प्रेत का साया होता है वहां पीली सरसों, गुगल, लोबान, गौघृत को मिलाकर कंडे पर जलाकर इसका धुआं दिखाना चाहिए। ये प्रक्रिया आपको शाम के समय करनी होगी। इससे बुरी शक्तियां चली जाएंगी।?
6.जो लोग कर्ज के बोझ तले दबे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो उन्हें घर में बड़ के पत्तों का धुआं दिखाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति भी मिलेगी।
7.अगर आप या आपके घर पर किसी ने तंत्र मंत्र कर रखा हो तो इसके असर को खत्म करने के लिए जावित्री, केसर और गुगुल को मिलाकर कंडे पर जला लें। अब इसके धुएं को पूरे घर में दिखाएं। ऐसा करने से आपके दुश्मन भी आपका बाल तक बांका नहीं कर पाएंगे।
8.कई लोगों के बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं, इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रात:काल घर में नीम के पत्तों का धुआं दिखाना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होगा।