script

राशिनुसार करें ये खास उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

locationनई दिल्लीPublished: Nov 13, 2018 11:04:54 am

Submitted by:

Soma Roy

शनिवार के दिन पानी में बहा दें ये चीज, दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां

tips to become rich

राशिनुसार करें ये खास उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

नई दिल्ली। लोग धन कमाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं इसके बावजूद उनका सपना पूरा नहीं हो पाता है। अगर आप भी इन्हीं में से एक है जो अमीर बनना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टोटकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनी राशिनुसार अपनाकर आप अपने ख्वाब को हकीकत में बदल सकते हैं।
1.मेष राशि के जातकों को अमीर बनने के लिए खजूर का उपाय करना चाहिए। इसके तहत आप 250 ग्राम खजूर लें। अब इसमें से दो खजूर खुद के लिए रख लें। जबकि बाकी खजूर लोहार या बढ़ई को दान कर दें। ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी।
2.वृषभ राशि के लोगों को धन कमाने के लिए शनि मंदिर में गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से बजरंगबली के साथ शनि देव की भी कृपा प्राप्त होगी।

3.मिथुन राशि के लोगों को काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। इससे आपके जीवन में आ रही समस्याएं दूर होंगी। साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
4.कर्क राशि के लोगों को शनिवार के दिन काले रंग का कोई कपड़ा खरीद कर इसे अपने ताऊ या चाचा को गिफ्ट करना चाहिए। ऐसा करने से आपको बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आपको तरक्की मिलेगी।
5.सिंह राशि के लोगों को भैरव बाबा को जलेबी का भोग लगाना शुभ माना जाता है। अगर वो ऐसा प्रत्येक शनिवार व रविवार को करें तो आपको मानसिक शांति मिलेगी।

6.कन्या राशि के लोगों को शनिवार के दिन शनिदेव का ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे अगर आपका कोई कोर्ट-कचहरी का मामला फंसा हुआ हो तो जल्द ही सुलझ जाएगा। इस मंत्र के नियमित जाप से आपको मान-सम्मान भी मिलेगा।
7.तुला राशि के लोगों को शनिवार के दिन काले जूते व बेल्ट खरीदकर किसी मोची को दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से दामपत्य जीवन खुशहाल होगा और संबंध मधुर बनेंगे।

8.वृश्चिक राशि के लोगों को साबुत उड़द की दाल का उपाय करना भी शुभ माना जाता हैं ऐसा करने से बिजनेस में हो रहे नुकसान से छुटकारा मिलेगा। इस उपाय को करने के लिए एक मुट्ठी साबुत उड़द की दाल को नीम के पेड़ के पास जमीन में दबा दें।
9.धनु राशि के लोगों को “ॐ शं शनैश्चराय नम:” मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे घर में सुख-समद्धि में वृद्धि होगी।

10.मकर राशि के लोगों को घर में सकारात्मकता लाने के लिए एक किलो साबुत काला नमक लेकर बहते नदी में प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदोष दूर होता है।
11.कुंभ राशि के जातकों को एक काला कोयला पानी में प्रवाहित करने से उन्हें लेन-देन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही शाम को सरसों के तेल का दीया जलाने से धन में वृद्धि होगी।
12.मीन राशि के लोगों को नीम के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा रोजाना करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर होंगी। साथ ही तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो