scriptमकर संक्रांति पर राशिनुसार दान करें ये चीजें, बन जाएंगे मालामाल | donate these thing according to your zodiac on makar sankranti | Patrika News

मकर संक्रांति पर राशिनुसार दान करें ये चीजें, बन जाएंगे मालामाल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 10, 2019 11:56:52 am

Submitted by:

Soma Roy

इस बार मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा, इस दिन राशिनुसार चीजें भेंट करें

makar sankranti 2019

मकर संक्रांति को राशिनुसार दान करें ये चीजें, बन जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। इस बार मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन यानि 14 एवं 15 जनवरी को मनाया जाएगा। अगर इस दिन राशिनुसार चीजें दान की जाए तो आपको लाभ होगा।
1.मेष राशि के जातकों को इस मकर संक्रांति काले तिल एवं इससे बनी चीजें भेंट करनी चाहिए। इससे उनके जीवन में मौजूद परेशानियां खत्म होंगी और गुड़ की तरह मिठास घुलेगी।

2.वृषभ राशि के लोगों को सफेद तिल एवं देसी घी का दान करना चाहिए। इससे उनके जीवन में शांति आएगी और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
3.मिथुन राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इससे धन की प्राप्ति होगी और आपके सारे काम आसानी से बन जाएंगे।

4.कर्क राशि के जातकों को देसी घी एवं बताशे दान करने चाहिए। इससे जीवन में आ रही समस्याएं खत्म होंगी। साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
5.सिंह राशि के लोगों को इस मकर संक्रांति लाल चंदन और गुड़ भेंट करना चाहिए। इससे उनके पराक्रम में वृद्धि होगी और सफलता मिलेगी।

6.कन्या राशि के लोगों का जरूरतमंदों को गुड़ और पीले चने का दान करना चाहिए। इससे उनका भाग्य मजबूत होगा।
7.तुला राशि के जातकों को सफेद वस्त्र एवं खीर का दान करना चाहिए। इससे नौकरी या बिजनेस में आ रही समस्याएं दूर होंगी।

8.वृश्चिक राशि के लोगों को मकर संक्रांति के तांबे के सिक्के या बर्तन भेंट करने चाहिए। इससे कुंडली में मौजूद दोष दूर होंगे। साथ ही सूर्य की स्थिति मजबूत होगी।
9.धनु राशि के जातकों को हल्दी की सात साबुत गांठे एवं चावल दान करना चाहिए। इससे उनके घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

10.मकर राशि के लोगों को मकर संक्रांति के लिए मूंग दाल भेंट करनी चाहिए। इससे बृहस्पति देव की कृपा होगी, जिससे जीवन में खुशियां आएंगी।
11.कुंभ राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन काली उड़द की दाल दान करनी चाहिए। इससे शनि ग्रह का नकारात्मक प्रभाव खत्म होगा।

12.मीन राशि के व्यक्तियों को मकर संक्रांति पर गरीबों या ब्राम्हणों को वस्त्र एवं भागवद गीता का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो