scriptआज ही के दिन हुआ था नेल्सन मंडेला का जन्म, उनसे जुड़ी ये 10 रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप | do you know ten amazing facts about nelson mandela | Patrika News

आज ही के दिन हुआ था नेल्सन मंडेला का जन्म, उनसे जुड़ी ये 10 रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप

locationनई दिल्लीPublished: Jul 17, 2019 05:14:37 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

संयुक्त राष्ट्र नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में 18 जुलाई को मनाता है जन्मदिन

nelson mandela

आज ही के दिन हुआ था नेल्सन मंडेला का जन्म, उनसे जुड़ी ये 10 रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप

नई दिल्ली: देश-विदेश में कई ऐसे बड़े चेहरे हुए जिन्होंने अपने बलबूते कई बुलंदियों को छुआ। इन्हीं में एक नाम है नेल्सन मंडेला ( Nelson Mandela ) का। दक्षिण अफ्रीका ( South Africa ) में रंगभेद को खत्म करने में नेल्सन मंडेला ने अहम भूमिका निभाई थी। उनके जन्मदिन पर संयुक्त राष्ट्र नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में 18 जुलाई को हर साल मनाती है। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी 10 बातें बताने जा रहे हैं।

 

nelson mandela

– नेल्सन मंडेला अपने परिवार में पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने औपचारिक शिक्षा प्राप्त की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा क्लार्कबेरी मिशनरी स्कूल और स्नातक शिक्षा हेल्डटाउन में पूरी हुई।

– कॉलेज ( college ) में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात ऑलिवर टाम्बो से हुई। इसके बाद टाम्बो उनके जिंदगी भर दोस्त और सहयोगी के रुप में रहे।

– नेल्सन मंडेला बड़े ही क्रांतिकारी विचारों के थे। ऐसे में उनका परिवार उनके लिए बड़ा ही चिंतित रहता था। ऐसे में उन्होंने उनकी शादी ( Marriage ) करने का फैसला लिया, लेकिन मंडेला घर से भागकर जोहांसबर्ग ( Johannesburg ) चले गए।

nelson mandela

– जोहांसबर्ग पहुंचकर नेल्सन मंडेला ने सोने की खदान में चौकीदार की नौकरी की और वहीं पर अलेंक्जेंडरा नामक बस्ती में रहने लगे। इसके बाद उन्होंने एक कानूनी फर्म में लिपिक की भी नौकरी की और दो साल बाद उन्होंने अफ्रीकानेर विटवाटरस्रांड विश्वविद्यालय में वकालत की पढ़ाई की और वहीं उनकी मुलाकात सभी नस्लों और पृष्टभूमि के लोगों से हुई।

– इसके बाद साल 1944 में मंडेला अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस ( Congress ) में शामिल हुए और ओलिवर टैम्बो समेत साथी पार्टी के सदस्यों के साथ काम किया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि युवालीग को स्थापित किया जा सके। इसी साल उन्होंने Evelyn Ntoko Mase (1922-2004) से विवाह किया जो उनकी पहली पत्नी बनी। हालांकि, साल 1957 में उनका तलाक हुआ, इनसे उनके चार बच्चे हैं।

– साल 1952 में उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक कानूनी फर्म की स्थापनी की। इसमें नस्लीय कानून से प्रभावित लोगों को मुफ्त या कम लागत वाली कानूनी सलाह दी जाती थी।

– साल 1956 में मंडेला और उनके 155 अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। न पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया गया था।

– नेल्सन मंडेला ने केप टाउन के तट पर एक पूर्व leper colony, रोबेन आइलैंड जेल में 27 साल की सजा में अपने पहले 18 साल इसी जेल में बिताएं।

– यहां वो बिना बिस्तर के एक छोटे से सेल में रहते थे। यहां उनको एक खदान में कड़ी मेहनत करने के लिए मजबूर किया जाता था। साथ ही एक अश्वेत राजनीतिक कैदी के रूप में उन्हें अन्य कैदियों की तुलना में कम राशन और कम विशेषाधिकार प्राप्त दिए गए।

– सबसे खास बात ये रही कि कारावास में रहते हुए मंडेला ने लंदन विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो