scriptएक मामूली-सा काला धागा बना सकता है आपको मालामाल, सिर्फ करना होगा ये काम | a black thread can shine your luck, it will remove obstacles from life | Patrika News

एक मामूली-सा काला धागा बना सकता है आपको मालामाल, सिर्फ करना होगा ये काम

locationनई दिल्लीPublished: Feb 09, 2019 03:04:31 pm

Submitted by:

Soma Roy

काले धागे को शनिवार के दिन बांधने से इसका फल दोगुना मिलता है। इससे कुंडली में मौजूद ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव भी कम होता है

kala dhaga

एक मामूली-सा काला धगा बना सकता है आपको मालामाल, सिर्फ करना होगा ये काम

नई दिल्ली। यूं तो काले धागे का इस्तेमाल नजर दोष से बचने के लिए होता है, लेकिन क्या आपको पता है ये आपको मालामाल भी बना सकता है। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार काला धागा किस्मत को चमकाने का भी काम करता है। इससे ग्रह दोष भी दूर होते हैं।
1.वास्तु शास्त्र के अनुसार काले धागे को शनिवार के दिन अपने दाहिने हाथ में बांधने से नकारात्मकता दूर होती है। इससे आपको भाग्य का भी साथ मिलता है। नतीजतन आप जीवन में तरक्की हासिल करेंगे।
2.काला धागा गले में पहनने से स्वास्थ सही रहता है। इससे बुरी नजर से भी बचाव होता है। इसे शनिवार को पहनना प्रभावशाली रहता है।

3.अगर मंगलवार के दिन हनुमान जी के चरणों में काला धागा छुआकर इसमें सिंदूर लगाया जाए तो इसका प्रभाव दोगुना हो जाता है। अब इसे पहनते समय इसमें नौ छोटी गांठें लगा लें। ऐसा करने से आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे।
4.जिन लोगों के पैरों मे दर्द रहता है उन्हें भी काला धागा पहनना चाहिए। उन्हें शनिवार के दिन अपने बाएं पैर में काला धागा बांधना चाहिए। ऐसा करने से समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी।
5.चूंकि काला धाग ऊष्मा को अवशोषित करता है, इसलिए ये बुरी नजर से आपको बचाने में सहायक होता है। ये दूसरों की नकारात्मक वाइब्ज को आपसे दूर रखता है।

6.कई बार लोग जाने-अनजाने चौराहे पर रखा हुआ सामान लांघ जाते हैं, जिसके चलते वो बीमार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए भी काला धागा पहनना शुभ होता है। इससे बुरी शक्तियां आप पर हावी नहीं हो सकेंगी।
7.अगर किसी पर भूत-प्रत बाधा है तो उसे शनिवार के दिन भैरव मंदिर से लाया गया काला धागा पहनना चाहिए। ऐसा करने से आप मुसीबतों से सुरक्षित रहेंगे।

8.अगर किसी की कुंडली में शनि दोष है तो उन्हें काले धागे में नौ गांठे बांधकर धारण करना चाहिए। इससे पहनते समय ॐ शनये नम: मंत्र का जाप करें। इससे धागा प्रभावशाली बन जाएगा।
9.काला धागा ग्रह दोषों को दूर करने का भी काम करता है। इसलिए इसे किसी शुभ दिन धारण करने से राहु, केतु एवं शनि के प्रकोप से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे जीवन में आने वाली मुसीबतें भी कम होती है।
10.काला धाग पहनने से माइंड का फोकस भी बढ़ता है, क्योंकि ये नकारात्मकता को दूर करके सकारात्मकता को बढ़ाता है। इसे बांधने से मानसिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

ट्रेंडिंग वीडियो