scriptशादीशुदा औरत को फंसा लिया प्रेमजाल में और करने लगा गंदी हरकत, फिर हुआ ये सब | Rape case in Durg, Durg police | Patrika News

शादीशुदा औरत को फंसा लिया प्रेमजाल में और करने लगा गंदी हरकत, फिर हुआ ये सब

locationदुर्गPublished: Nov 15, 2018 10:12:33 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

शादीशुदा औरत को प्रेम जाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। उसके साथ दो माह तक रहा, इसके बाद छोड़ दिया।

PATRIKA

शादीशुदा औरत को फंसा लिया प्रेमजाल में और करने लगा गंदी हरकत, फिर हुआ ये सब

दुर्ग. शादीशुदा औरत को प्रेम जाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। उसके साथ दो माह तक रहा, इसके बाद छोड़ दिया। महिला की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस चौकी में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी अरसनारा निवासी शिवदयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जीजा के मकान में रखा
पुलिस के मुताबिक घटना पांच माह पुराना है। २५ जून को आरोपी ने महिला को यह कहते हुए साथ ले आया था कि वह उसे पत्नी का दर्जा देकर रखेगा। आरोपी ने महिला को रायपुर नाका क्षेत्र में अपने जीजा के मकान में रखा था।
शरीरिक संबंध भी बनाए
इस दौरान महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में आरोपी महिला को छोड़ वापस लौट गया। महिला ने साथ रहने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी ने विवाह करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने शिवदयाल के खिलाफ शिकायत की।
परिवार वालों ने महिला को ठुकराया
महिला का कहना था कि वह ससुराल को छोड़ चुकी है। वह दोबारा नहीं जा सकती है। घटना के बाद वह उसने अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने उसका सहयोग नहीं किया। पीडि़त महिला ने विलंब से शिकायत करने का कारण दर-दर भटकना बताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो