scriptBJP राष्ट्रीय महामंत्री सरोज की भाभी के सोशल मीडिया में पोस्ट से तेज हुई सियासी सरगर्मी, सरकार बनी तो ये होंगे CM | MP Saroj pandey, CG Election 2018 | Patrika News

BJP राष्ट्रीय महामंत्री सरोज की भाभी के सोशल मीडिया में पोस्ट से तेज हुई सियासी सरगर्मी, सरकार बनी तो ये होंगे CM

locationदुर्गPublished: Nov 29, 2018 03:49:47 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय की भाभी चारूलता पांडेय एक बार फिर सोशल मीडिया में एक मैसेज पोस्ट कर सियासी गलियारे की सुर्खियों में आ गई हैं।

patrika

BJP राष्ट्रीय महामंत्री सरोज की भाभी के सोशल मीडिया में पोस्ट से तेज हुई सियासी सरगर्मी, सरकार बनी तो ये होंगे CM

भिलाई. भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय की भाभी चारूलता पांडेय एक बार फिर सोशल मीडिया में एक मैसेज पोस्ट कर सियासी गलियारे की सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार चारूलता ने अपने फेसबुक वॉल पर वैशाली नगर से भाजपा प्रत्याशी विद्यारतन भसीन के बारे में राजनीतिक टिप्पणी पोस्ट किया है।
भसीन बनेंगे सीएम
चारूलता ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, तो वैशालीनगर विधायक (अभी भाजपा के प्रत्याशी ) विद्यारतन भसीन मुख्यमंत्री बन सकते हैं। यह खबर उन्होंने गोपनीय सूत्रों के हवाले से लिखी है। इस पोस्ट के बाद उनके एकाउंट में कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
भसीन को टिकट देने का किया था विरोध
वैशालीनगर से पहले चारूलता के पति राकेश पांडेय ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने भसीन पर भरोसा जताया। हालांकि भसीन को टिकट के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा था। टिकट नहीं मिलने पर पति राकेश तो मान गए, लेकिन अचानक चारूलता ने नामांकन दाखिल कर दिया। हालांकि उन्हेंने बाद में नामांकन वापस ले लिया।
लोगों में चर्चा अब दुष्प्रचार का क्या उद्देश्य
विरोधी राजनीतिक खेमे की ओर से सोशल मीडिया पर भसीन के खिलाफ दुष्प्रचार का उद्ेदश्य तो स्पष्ट तो नहीं है, लेकिन राजनीतिक जानकरों का मानना है कि राजनीति में ऐसा पोस्ट विरोधी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया जाता है। यह पोस्ट भाजपा की सरकार बनने पर भसीन को मंत्रिमंडल में स्थान ना मिले इस ओर इंगित कर रहा है। दूसरी ओर जानकारों का यह भी कहना है कि यदि बीजेपी की सरकार बन गई और भसीन भी जीत जाते हैं, तो इस बार उनको मंत्रिमंडल में लिया जाना तय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो