scriptपुलिस पेट्रोलिंग वेन पर पथराव करने वाले चार आरोपी आधी रात को गिरफ्तार, भेजा जेल | Four accused arrested of attacking police party | Patrika News
दुर्ग

पुलिस पेट्रोलिंग वेन पर पथराव करने वाले चार आरोपी आधी रात को गिरफ्तार, भेजा जेल

मोहन नगर थाना के पेट्रोलिंग जीप को क्षतिग्रस्त करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें सतीश बंजारे, सेवक राम, विक्रांत उर्फ गोलू और सोनू पटेल शामिल हैं।

दुर्गNov 10, 2018 / 10:54 pm

Satya Narayan Shukla

Durg crime

पुलिस पेट्रोलिंग वेन पर पथराव करने वाले चार आरोपियों को आधी रात किया गिरफ्तार

दुर्ग. मोहन नगर थाना के पेट्रोलिंग जीप को क्षतिग्रस्त करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें सतीश बंजारे, सेवक राम, विक्रांत उर्फ गोलू और सोनू पटेल शामिल हैं। शुक्रवार रात 8 बजे सिकोला बस्ती में हुई घटना में पुलिस ने राजा राजपूत, रवि राजपूत, गिरिराज यादव समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ अपराध कायम किया है। जेल भेजे गए युवकों को पुलिस ने आधी रात सिकोलाभाठा मातर कार्यक्रम स्थल से गिरफ्तार किया। घटना को देखते हुए सिकोलाबस्ती में बड़ी संख्या में बल तैनात किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की मदद से पुलिस अन्य आरोपी तक पहुंचने का प्रयास करते रही, लेकिन अन्य आरोपी पुलिस को देख घटनास्थल से भाग निकले।
घायल आरक्षक अब स्वस्थ
सिकोला बस्ती में हुई घटना में आरक्षक सर्वेश और योगेन्द्र चंद्राकर को चोटें आई है। चोट अधिक लगने के कारण योगेन्द्र चंद्राकर को इलाज के लिए विभाग ने तीन दिन की छुट्टी दी है। घायल आरक्षक अब स्वस्थ हो गया है। घायल आरक्षकों को दुर्ग जिला अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया गया था।
क्या था मामला
शुक्रवार दोपहर खड़ी बाइक पर आग लगाने की सूचना पर पुलिस सिकोला बस्ती पहुंची थी। जांच शुरू होने के कुछ घंटे बाद पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। दोनों आरोपी युवक मातर पर्व स्थल पर नाच रहे थे। पुलिस ने भीड़ से दोनों को पहचान कर थाना ले जाने जैसे ही गाड़ी पर बैठाया वैसे ही भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ से बचने पुलिस जैसे ही पेट्रोलिंग गाड़ी में बैठी पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में पेट्रोलिंग जीप क्षतिग्रस्त हो गई और दो आरक्षक घायल हो गए थे।
फरार युवकों की पहचान
टीआई मोहन नगर राजेश बागड़े ने बताया कि सिकोला बस्ती में हुई घटना में कुल २५ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अन्य युवकों की पहचान हो चुकी है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य की तलाश जारी है।

Home / Durg / पुलिस पेट्रोलिंग वेन पर पथराव करने वाले चार आरोपी आधी रात को गिरफ्तार, भेजा जेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो