scriptफर्जी मार्कशीट जमा कर बन गया सहायक राजस्व निरीक्षक, 1 साल बाद जांच में फूटा भांडा, फिर हुआ ये सब… | Durg municipal corporation , Durg nigam | Patrika News

फर्जी मार्कशीट जमा कर बन गया सहायक राजस्व निरीक्षक, 1 साल बाद जांच में फूटा भांडा, फिर हुआ ये सब…

locationदुर्गPublished: May 18, 2019 04:18:52 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

नगर निगम में फर्जी मार्कशीट देकर पदोन्नति प्राप्त कर लेने का मामला सामने आया है।

patrika

फर्जी मार्कशीट जमा बन गया सहायक राजस्व निरीक्षक, एक साल बाद जांच में फूटा भांडा, फिर हुआ ये सब

दुर्ग. नगर निगम में फर्जी मार्कशीट देकर पदोन्नति प्राप्त कर लेने का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने अफसरों को धोखे में रखकर न सिर्फ पदोन्नति प्राप्त कर लिया बल्कि एक साल तक उच्च पद पर नौकरी भी करता रहा। अब मामले के खुलासे के बाद कर्मचारी को मूल पद पर लौटाकर पदोन्नति से प्राप्त राशि की वसूली की जा रही है।
निगम कमिश्नर सुनील अग्रहरि ने कर्मचारी के पदोन्नति को निरस्त करने का आदेश जारी किया है। उच्च पद पर नौकरी के दौरान प्राप्त अतिरिक्त लाभ की राशि वसूलने और एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं।
ओपन स्कूल का फर्जी सर्टिफिकेट
कर्मचारी भूपत सिंह भारद्वाज ने पदोन्नति के लिए राज्य ओपन परीक्षा में हायर सेकंडरी उत्तीर्ण होने का मार्कशीट जमा कराई थी। इस पर विभागीय पदोन्नति समिति ने 26 अगस्त 2017 को पदोन्नति की अनुशंसा की थी। इस अनुशंसा पर मार्च 2018 को भारद्वाज को सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति किया गया था।
मार्कशीट के सत्यापन में फूटा भांडा
मार्कशीट पर संदेह होने पर राज्य ओपन स्कूल के पंजीयक को भेजकर सत्यापन कराया गया। इसमें कर्मचारी की मार्कशीट फर्जी निकला। जांच में भारद्वाज परीक्षा में अनुत्तीर्ण पाए गए। उनके द्वारा जमा कराए गए मार्कशीट और उनके वास्तविक मार्कशीट का सरल क्रमांक भी अलग पाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो