scriptCG Election 2023 : 4 नवंबर को प्रधानमन्त्री मोदी आएंगे दुर्ग… रविशंकर स्टेडियम में की जा रही तैयारी | CG Election 2023: Prime Minister Modi will come to Durg on November 4 | Patrika News
दुर्ग

CG Election 2023 : 4 नवंबर को प्रधानमन्त्री मोदी आएंगे दुर्ग… रविशंकर स्टेडियम में की जा रही तैयारी

CG Election 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विधानसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए 4 नवम्बर को दुर्ग आगमन संभावित है।

दुर्गOct 30, 2023 / 10:20 am

Kanakdurga jha

4 नवंबर को प्रधानमन्त्री मोदी आएंगे दुर्ग.

4 नवंबर को प्रधानमन्त्री मोदी आएंगे दुर्ग.

भिलाई। CG Election 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विधानसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए 4 नवम्बर को दुर्ग आगमन संभावित है। वे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और एसएसपी रामगोपाल गर्ग रविवार शाम को रविशंकर स्टेडियम पहुंचे।
यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व देवेंद्र फडणवीस आज छत्तीसगढ़ दौरे पर… इन जिलों में बजाएंगे चुनावी डंका

जहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर पूरी व्यवस्था बनाई जाए। एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने पूरे स्टेडियम का भ्रमण किया। चार बड़े गेट और एक वीआईपी गेट बनाया जा रहा है। पब्लिक को आने में कोई व्यावधान उत्पन्न न हो, इसका निरीक्षण किया। इस मौैके पर ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो