- पायलट ने लिया तैयारियों का जायजा, कार्यकर्ताओं की बैठकसागवाड़ा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की २० सितम्बर को प्रस्तावित संकल्प रैली को लेकर सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, राष्ट्रीय सचिव विवेक बन्सल तथा विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उदयपुर संभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सुरभि बाजार में हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने कहा कि संकल्प रैली पर राजस्थान ही नहीं पूरे देश की नजर है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में संविधान पर संकट बना हुआ है। देश के आदिवासी एवं सवर्ण को अपना हक पाने के लिए भारत बन्द कराना पड़ रहा है तथा अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। पायलट ने कहा कि आज राजस्थान एवं केन्द्र में भाजपा का शासन है लेकिन दोनों की आपस में नहीं बनने के कारण नुकसान आमजन को उठाना पड़ रहा है। पांच साल में राज्य एवं केन्द्र का टकराव आमजन देख रहे हैं तथा परेशानी राज्य को उठानी पड़ रही है। उन्होंने भाजपा पर गौरव यात्रा का राजनीतिकरण करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से जनता को रैली में लाया जा रहा था। हाईकोर्ट का डण्ड़ा चलने के बाद रैली में जनता के नहीं पहुंचने से मुख्यमंत्री का चेहरा उतरा हुआ है। राष्ट्रीय सचिव बन्सल ने कहा कि आज राजस्थान के चुनाव को पूरा देश देख रहा है तथा कांग्रेस राजस्थान की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को एकजूट होने की जरुरत है तथा दिए गए लक्ष्य से दोगुना जनता को लाकर कठिन कार्य को सफल बना देगी। प्रतिपक्ष नेता डूडी ने कहा कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के उत्साह को देखते हुए वर्ष २०१८ में कांग्रेस का तिरंगा झण्ड़ा देश में फहरा देंगे। प्रारंभ में जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने स्वागत करते हुए कहा कि वागड़ एवं मेवाड़ राहुल गांधी के दर्शन तथा सुनने को बेकरार है तथा आने पर क्षेत्र की जनता भव्य स्वागत करेगी। बैठक को पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामणिया, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष चान्दमल जैन, प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष भानूप्रतापसिंह, उदयपुर देहात से लालसिंह झाला, प्रभारी उदयलाल आंजना, पूर्व सांसद ताराचन्द भगोरा, बागीदौरा विधायक व पूर्व मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. हितेष पाटीदार ने किया। यह रहे मौजूदडा. दयाराम परमार, प्रेमकुमार पाटीदार, शंकर यादव, नरेन्द्र खोड़निया, पवन गोवाडिय़ा, नानुलाल पटेल, देवीलाल फलोत, सुरेश पाटीदार, बन्धु पाठक, मनोहर कोटेड़, लालशंकर घाटिया, शंकरलाल अहारी, राईया मीणा, नानालाल अहारी, कान्ता गरासिया, रमेश पण्ड्या, संजय सारगिया, धीरज मेहता, रूपशंकर त्रिवेदी, प्रद्युम्न सारगिया, भरत भट्ट मौजूद थे।सभा स्थल का अवलोकन इससे पूर्व सभी नेता भीखाभाई भील राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान पहुंचे। संकल्प रैली को लेकर बनाए जा रहे डॉम पाण्डाल का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद गायत्री मंदिर पहुंच कर दर्शन किए। एसपीजी ने जानी स्थिति[typography_font:18pt;” >संकल्प रैली को लेकर सोमवार को एसपीजी की टीम पहुंची। टीम ने समूचे खेल मैदान को देखा तथा रैली स्थल पर आने वाले मार्गों पर जाकर स्थिति को देखा। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से लम्बे समय तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।