scriptधडक़नें तेज, जीत के लिए मन्नतें, आज होगा भाग्य का फैसला | Rajasthan Election Result Live Update: Dungarpur Election 2018 Result | Patrika News

धडक़नें तेज, जीत के लिए मन्नतें, आज होगा भाग्य का फैसला

locationडूंगरपुरPublished: Dec 10, 2018 10:08:54 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

सबसे पहले आएगा डूंगरपुर का परिणाम, आसपुर में होंगे २० राउण्ड

photo

photo

धडक़नें तेज, जीत के लिए मन्नतें, आज होगा भाग्य का फैसला

डूंगरपुर . विधानसभा चुनाव २०१८ के तहत जिले की चार सीटों के लिए २८ प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा मंगलवार को खुलेगा। ईवीएम में लॉक मतदाताओं का निर्णय मंगलवार सुबह आठ बजे बाद राउण्ड-दर-राउण्ड सामने आएगा। सबसे पहले डूंगरपुर सीट का परिणाम घोषित होगा। वहीं आसपुर के लिए सबसे अंत तक इंतजार करना होगा। श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय परिसर में मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईवीएम-वीवीपेट की सुरक्षा से लेकर मतगणना के दौरान केंद्र के अंदर तथा शेष शहर में कानून व्यवस्था को लेकर माकूल बंदोबस्त का दावा जिला प्रशासन कर रहा है।
यूं बढ़ेंगी धडक़नें
मतदान के बाद से प्रत्याशियों की धडक़नें तेज हैं। जैसे-जैसे गणना का समय नजदीक आ रहा है प्रत्याशियों के साथ ही मतदाताओं की जिज्ञासा भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को गणना के दौरान भी राउण्ड दर राउण्ड धडक़नें तेज होंगी। डूंगरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 237 बूथों की मतगणना 14 टेबलों पर 17 राउण्ड में पूरी होगी। सागवाडा के 258 बूथों की मतगणना 14 टेबलों पर 19 राउण्ड में, चौरासी क्षेत्र के 243 बूथों की मतगणना 14 टेबलों पर 18 राउण्ड़ में तथा आसपुर के 277 बूथों की मतगणना 14 टेबलों पर 20 राउण्ड में पूरी की जाएगी।

विधानसभा: डूंगरपुर
पिछले चुनाव में आजादी के बाद पहली बार भाजपा की झोली में आई डूंगरपुर सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगाई है। वहीं कांग्रेस ने भी अपनी परंपरागत सीट वापस पाने के लिए ऐढ़ी चोटी का जोर लगाया है। यहां सीधा मुकाबला भाजपा-कांगे्रस के बीच माना जा रहा है, लेकिन भाजपा के बागी देवेंद्र कटारा और बीटीपी प्रत्याशी डा. वेलाराम घोघरा भी अपनी अच्छी खासी उपस्थिति दर्शाने में सफल हुए हैं। वोटों का यह बंटवारा किसके पक्ष में जाता है और किसी के लिए नुकसानदायक रहता है, यह देखना रोचक होगा।
यह हैं विधायकी की दौड़ में
1. गणेश घोघरा कांग्रेस
2. माधवलाल वरहात भाजपा
3. अमृतलाल बसपा
4. गौतम डामोर माकपा
5. माया एआईएचसी
6. वेलाराम घोघरा बीटीपी
7. देवेन्द्र कटारा निर्दलीय
कुल मतदाता: २२९१४६
मतदान हुआ: ७०.५३त्न
२०१३ में : ७२.१५त्न
महिला: ७३.०४ प्रतिशत
पुरुष: ६८.०९ प्रतिशत
——–
विधानसभा: सागवाड़ा
सागवाड़ा सीट कई दिग्गजों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है। कांग्रेस से वरिष्ठ नेता भीखाभाई के पुत्र सुरेंद्र बामणिया के साथ ही जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया की प्रतिष्ठा इस सीट की जीत-हार पर टिकी है। भाजपा में वरिष्ठ नेता कनकमल कटारा के लिए यह सीट नाक का सवाल बनी हुई है, क्योंकि इसी सीट पर उनकी पुत्रवधू विधायक अनीता कटारा पार्टी से बगावत कर निर्दलीय लड़ रही है। यहां विधायक कटारा का राजनीतिक केरियर भी दांव पर है। बगावत झेल कर पार्टी ने शंकर डेचा पर भरोसा जताया है, ऐसे में डेचा पर भी जीत के लिए मनोवैज्ञानिक दबाव है। भारतीय ट्राईबल पार्टी से रामप्रसाद डेण्डोर का जनजाति वोट बैंक में अच्छी खासी सेंध लगाने में सफल होना भी बताया जा रहा है। ऐसे में इस सीट के परिणाम जानने के लिए भी हर मतदाता टकटकी लगाए हुए है।
यह हैं विधायकी की दौड़ में
1. सुरेन्द्र बामणिया कांग्रेस
2. शंकरलाल डामोर भाजपा
3. दलजी रोत बसपा
4. रामप्रसाद डेण्डोर बीटीपी
5. अनिता कटारा निर्दलीय
6. मानसिंह रोत निर्दलीय
कुल मतदाता: २४२८५८
मतदान हुआ: ७१.०२त्न
२०१३ में : ७१.०४त्न
महिला: ७७.४२ प्रतिशत
पुरुष: ६४.८६ प्रतिशत

——————-
विधानसभा: चौरासी
कुछ समय पहले तक चौरासी की सीट भाजपा सुरक्षित मान कर चल रही थी, लेकिन वहां हालात बदले बदले से दिखे। ऐसे में यह सीट भी बुरी तरह से फसी हुई नजर आ रही है। इस सीट पर राजनीति के दो मंझे खिलाडिय़ों भाजपा से राज्यमंत्री सुशील कटारा और कांग्रेस से तीन बार की प्रधान मंजूला रोत को बीटीपी के युवा चेहरे राजकुमार रोत से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। मतदान दिवस पर चीखली परिक्षेत्र के बूथों के नजारों ने इन दोनों दिग्गजों की नींद उड़ा रखी है। यहां वोटों का गणित बहुत उलझ चुका है। तीन से पांच हजार वोटों के अंतर के साथ यही सीट किसी की भी झोली में जा सकती है।
यह हैं दौड़ में
1. मंजूला रोत कांग्रेस
2. सुशील कटारा भाजपा
3. नितेश परमार नया भारत
4. लक्ष्मण डामोर निर्दलीय
5. जयप्रकाश रोत निर्दलीय
6. कन्हैयालाल बमुपा
7. कांतिलाल निर्दलीय
8. विजयपाल रोत बसपा
9. राजकुमार रोत बीटीपी
कुल मतदाता: २१५५२७
मतदान हुआ: ७७.४६त्न
२०१३ में : ७८.९२त्न
महिला: ७८.६९ प्रतिशत
पुरुष: ७६.२८ प्रतिशत
——————-
विधानसभा: आसपुर
आसपुर में भाजपा से विधायक गोपीचंद मीणा और कांग्रेस से पूर्व विधायक राईया मीणा के बीच मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि यहां भी बीटीपी का युवा चेहरा उमेश डामोर दोनों के लिए कड़ी चुनौती बनकर उभरा है। ऐसे में आसपुर से भी दोनों प्रमुख दल अपनी जीत को लेकर ऊपरी तौर पर भले ही दावे कर रहे हों, लेकिन निश्ंिचतता के भाव उनके चेहरों पर नहीं दिख पा रहे। इस सीट पर भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथसिंह जैसे दिग्गजों की सभाएं हुई हैं। वहीं कांग्रेस से भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माहौल बनाने का प्रयास किया है। ऐसे में यह सीट भी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है।
यह हैं दौड़ में
1. राईया मीणा कांग्रेस
2. गोपीचन्द मीणा भाजपा
3. उमेश डामोर बीटीपी
4. शान्ता कलासुआ बसपा
5. शिवलाल निर्दलीय
6. देवीलाल युवा शक्ति
———–
कुल मतदाता: २४२२०८
मतदान हुआ: ६६.६७त्न
२०१३ में : ६६.३१त्न
महिला: ७२.१८ प्रतिशत
पुरुष: ६१.३३ प्रतिशत
——————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो