scriptHoli Festival : रंग, उल्लास और उमंग का त्योहार है होली, घर लौटने लगे हैं परदेशी | Rajasthan Dungarpur Holi Festival of Colors Joy and Enthusiasm Foreigners have Started Returning Home | Patrika News
डूंगरपुर

Holi Festival : रंग, उल्लास और उमंग का त्योहार है होली, घर लौटने लगे हैं परदेशी

Holi Festival : डूंगरपुर में होली त्योहार उल्लास, उमंग और उत्साह से भरा है। साम्प्रदायिक सौहार्द, तो सामाजिक सद्भाव का पर्व है। रंगोत्सव में अब बमुश्किल 2 दिन शेष बचे हैं।

डूंगरपुरMar 22, 2024 / 03:10 pm

Sanjay Kumar Srivastava

holi_1_1.jpg

Dungarpur Holi Festival

Holi festival : डूंगरपुर में होली त्योहार उल्लास, उमंग और उत्साह से भरा है। साम्प्रदायिक सौहार्द, तो सामाजिक सद्भाव का पर्व है। रंगोत्सव में अब बमुश्किल 2 दिन शेष बचे हैं। बाजार अब धीरे-धीरे रंगत में आ रहा है। रोज की तुलना में गुरुवार को बाजारों में अपेक्षाकृत चहल-पहल अधिक दिखी। हालांकि, अभी भी बाजार पूरी चाल में नहीं आ पाया है। व्यापारियों को आस है कि अब होली के दो दिन शेष रहते बाजार पूरे परवान पर चढ़ेगा। वहीं, रोजी रोटी के जुगाड़ में परदेश में रह रहे लोग भी होली मनाने अब अपने घरों को लौटने लगे हैं।



होली त्योहार के आमली ग्यारस से बाजार में फिर से रोनक लौटने लगी है। गुरुवार को सुबह तक बाजार फीका था, लेकिन इसके बाद कुछ चहल पहल बढ़ी और देखते ही देखते गेपसागर की पाल, सर्राफा बाजार, दर्जीवाड़ा, कानेरा पोल, नया बस स्टैण्ड़ स्थित दुकानों में ग्राहकों की भीड़ होने लगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोग ढूंढिया, फैयरू सहित रंग, पिचकारी, कपड़े, जूते आदि की खरीद में जुटे। गेपसागर की पाल से लेकर नया बस स्टैंड तक नई अस्थायी दुकानें सजी है। इन दुकानों पर भी ग्रामीणों जमकर खरिदार करने रहे है।

यह भी पढ़ें – होली व धुलण्डी पर्व पर नया अपडेट, जयपुर जिला कलक्टर ने जारी किया ये बड़ा आदेश



शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ढूंढोत्सव की धूम है। लोग गाजे-बाजे के साथ ढूंढिया लेकर बहन-बेटी के ससुराल जा रहे हैं। सामाजिक भोज के आयोजन भी शुरू हो चुके हैं। ढूंढोत्सव को लेकर परिवारों में विशेष उत्साह है।



डूंगरपुर जिले के अधिकांश लोग गुजरात व महाराष्ट्र राज्य में रोजगाररत है। यह लोग होली के त्योहार पर अपने घर आते हैं। यह प्रवासी अलग-अलग संसाधनों से अपने घर लौट रहे हैं। निजी बसों, रेल व जीपों में भीड़ का माहौल है। वहीं, प्रवासी होली के बाद दशामाता पर्व मनाने के बाद वापस रोजगार के लिए गुजरात व महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे। होली त्योहार को लेकर रेलवे ने महाराष्ट्र से उदयपुर वाया डूंगरपुर रेल सेवा भी अस्थाई तौर पर शुरू की है।



बाजार में पिचकारियों और रंगों की स्टॉल्स सज चुकी हैं। पिचकारी पर महंगाई की मार है। बाजार में 20 से लेकर 2000 रुपए तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। वहीं गुलाल के भाव एक पाऊच के दस रुपए से शुरू हो रहे हैं और 120 रुपए तक के पाऊच उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें – राजस्थान में 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह

Home / Dungarpur / Holi Festival : रंग, उल्लास और उमंग का त्योहार है होली, घर लौटने लगे हैं परदेशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो