सागवाड़ा या डूंगरपुर में हो सकती है बड़ी जनसभातैयारियां में जुटे कांग्रेस नेताडूंगरपुर. विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा व कांग्रेस के बड़े नेताओं के प्रवासों का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच २० सितम्बर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का डूंगरपुर दौरा प्रस्तावित है। उनकी बड़ी जनसभा को लेकर कांग्रेस नेता स्थान तय करने में जुटे हैं। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और प्रतापगढ़ चारों जिलों को कवर करने की मंशा से कांग्रेस राहुल गांधी की जनसभा आसपुर अथवा सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कराने की तैयारियों में जुटी है। भाजपा की काट के लिए राहुल का दौरा!चुनाव में अभी तकरीबन दो से तीन माह का समय शेष है। ऐसे में अभी राहुल की सभा प्रस्तावित होना कांग्रेस पदाधिकारियों को भी अचरज में डाल रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा की उदयपुर संभाग से शुरूआत और उसमें अच्छी खासी संख्या में लोगों के पहुंचने का फीडबेक आलाकमान को गया है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी 18 सितम्बर को उदयपुर में आगमन प्रस्तावित है। ऐसे में कांग्रेस भाजपा की काट में राहुल गांधी का संभाग में दौरा कराना चाह रही थी। इसके लिए आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले को चुना गया, क्योंकि आदिवासी क्षेत्र कांग्रेस के लिए परंपरागत गढ़ रहा है। राजस्थान में चुनावी शंखनाद पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का डूंगरपुर दौरा एक तरह से कांग्रेस की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के प्रचार अभियान का शंखनाद होगा।[typography_font:18pt;” >आसपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 20 सितंबर को प्रस्तावित जिले के दौरे को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। आसपुर में सभा को लेकर वरिष्ठ नेता ताराचंद भगोरा, महेन्द्रजीतसिंह मालवीया सहित अन्य नेताओं ने आसपुर क्षेत्र का दौरा किया। सभा स्थल महाराणा प्रताप खेल मैदान गोल सहित पूंजपुर एवं जैताणा आदि का निरीक्षण किया। पर, सदस्य एकमत नहीं हो पाए। वरिष्ठ नेता भगोरा ने बताया कि आसपुर के अलावा सागवाड़ा एवं डूंगरपुर में भी सभा स्थल चयन को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया, राईया मीणा, शंकरलाल अहारी, प्रियकांत पंड्या, ब्लाक अध्यक्ष करणसिंह चौहान आदि शामिल हुए।