scriptपड़ोसन को डायन समझकर उस पर टूट पड़ा युवक, पति आया तो उसे भी चाकू से गोदा, बच्चे ने यूं बचाई जान | Youth Killed Woman In Blind Faith In Dumka Jharkhand | Patrika News
दुमका

पड़ोसन को डायन समझकर उस पर टूट पड़ा युवक, पति आया तो उसे भी चाकू से गोदा, बच्चे ने यूं बचाई जान

अधंविश्वास के झांसे में आकर इंसान दूसरे इंसान का दुश्मन बन जाता है (Youth Killed Woman In Blind Faith In Dumka Jharkhand) (Dumka News) (Jharkhand News)…
 

दुमकाJul 18, 2020 / 04:17 pm

Prateek

पड़ोसन को डायन समझकर उस पर टूट पड़ा युवक, पति आया तो उसे भी चाकू से गोदा, बच्चे ने यूं बचाई जान

पड़ोसन को डायन समझकर उस पर टूट पड़ा युवक, पति आया तो उसे भी चाकू से गोदा, बच्चे ने यूं बचाई जान

(दुमका): अधंविश्वास देश के पतन का कारण तो है हि, साथ ही यह कई परिवार बर्बाद भी कर सकता है। इसके झांसे में आकर इंसान दूसरे इंसान का दुश्मन बन जाता है। यहां भी ऐसा ही हुआ, पड़ोसी महिला के डायन होने के शक में युवक ने उसे मौत के घाट उतार दिया, साथ ही उसके पति पर भी हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें

दुनिया के लिए रहस्य बन गया समुद्र में फैला Coronavirus? वैज्ञानिक भी हैरान

यह मामला झारखंड के दुमका जिले का है। जिले के मसलिया प्रखंड में पोड़ाबथान गांव निवासी राजेश किस्कू की मां की तबीयत खराब रहती थी। उसने एक ओझा से पूछताछ की तो उसने राजेश की पड़ोसन फूलमनी मुर्मू पर इस सब का ठीकरा फोड़ दिया। ओझा ने फूलमनी के डायन होने की बात राजेश को बताई। इसके बाद से ही वह महिला को मारने का प्लान बना रहा था।

यह भी पढ़ें

अब Flipkart से सामान मंगाने पर कैंसलेशन नहीं होगा आसान, कंपनी लाई नया विकल्प

मौका पाकर उसने रात के समय फूलमनी पर चाकू से हमला कर दिया। महिला को बचाने आए उसके पति रविलाल किस्कू पर भी राजेश ने ताबड़तोड़ चाकू चलाया। दंपति के 14 वर्षीय बच्चे ने इस घटना को देख लिया था। वह अपनी जान बचाकर एक किलोमीटर तक भागकर अपने जीजा के घर जा पहुंचा और खुद की जान बचाई। आरोपी ने उसका भी पीछा किया था लेकिन उसे दबोचने में कामयाब ना हो सका।

यह भी पढ़ें

दिल्ली में Corona संक्रमित बच्चों में Kawasaki Disease का बढ़ा खतरा, जानें क्या हैं लक्षण

रिश्तेदार रविलाल के घर पहुंचे तो दोनों पति—पत्नी लहूलुहान पड़े थे। रविलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Hindi News/ Dumka / पड़ोसन को डायन समझकर उस पर टूट पड़ा युवक, पति आया तो उसे भी चाकू से गोदा, बच्चे ने यूं बचाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो