scriptCoronavirus टेस्ट कराने पहुंची गर्भवती महिला, टूटकर गले में फंस गई सैंपल स्टिक, उसके बाद… | Sampling Stick Stucked In Pregnant Lady's Throat During Corona Testing | Patrika News
दुमका

Coronavirus टेस्ट कराने पहुंची गर्भवती महिला, टूटकर गले में फंस गई सैंपल स्टिक, उसके बाद…

स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसा नहीं होने पर कोई भी अनहोनी घट सकती है (Sampling Stick Stucked In Pregnant Lady’s Throat During Corona Testing In Bokaro Jharkhand) (Jharkhand News) (Bokaro News) (Dumka News)…
 

दुमकाSep 12, 2020 / 08:53 pm

Prateek

Coronavirus

Coronavirus

बोकारो,दुमका: Coronavirus महामारी के विकट दौर में स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसा नहीं होने पर कोई भी अनहोनी घट सकती है। ऐसा ही यहां भी हुआ। एक गर्भवती महिला कोरोना का टेस्ट कराने गई। इस दौरान सैंपल लेने वाली स्टिक उसके गले में जाकर टूट गई। इसके बाद महिला की परेशानी बढ़ गई। अस्पताल प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में महिला को दूसरे अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें

नए विवाद में घिरी शिवसेना, CM उद्धव का कार्टून फॉरवर्ड करने पर रिटायर्ड नेवी अफसर की पिटाई, 6 आरोपियों को जमानत

यह मामला झारखंड के बोकारो जिले का है। गर्भवती महिला को डिलीवरी से पहले एक बार कोरोना की जांच करवाने के लिए अस्पताल बुलाया गया था। इस पर महिला टेस्ट कराने के लिए अपने पति संग चास से सदर अस्पताल पहुंची। स्वास्थ्यकर्मी ने स्वाब का सैंपल लेने के लिए जैसे ही स्टिक को मुंह में डाला तो अगल हिस्सा टूटकर महिला के गले में फंस गया।

यह भी पढ़ें

Rani Mukherjee की मां का मंगलसूत्र छीनकर भाग गए थे मनीष मल्होत्रा, जानिए इस किस्से के बारे में

इसके बाद महिला समेत आसपास मौजूद सभी लोग घबरा गए। महिला के पति ने स्वास्थ्यकर्मी पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। सदर अस्पताल में इस समस्या से निपटने का कोई इंतजाम नजर नहीं आया। खुद सीनियर डॉक्टरों ने महिला को धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल रैफर करने में अपनी और महिला की भलाई समझी। सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे पीएमसीएच ले जाया गया।

यह भी पढ़ें

पार्टी में अपना टिफिन लेकर पहुंचे थे Sushant Singh Rajput, शराब को हाथ तक नहीं लगाया, डेनमार्क के एंटरप्रेन्योर का खुलासा

वहीं बोकारो सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और सिविल सर्जन का कहना है कि पीड़ित को काफी परेशानी उठानी पड़ी इसका बड़ा दुख है। हालांकि ऐसा मामला पहली बार सामने आया है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी से किसी प्रकार की लापरवाही हुई है उसकी जांच जरूर की जाएगी।

Hindi News/ Dumka / Coronavirus टेस्ट कराने पहुंची गर्भवती महिला, टूटकर गले में फंस गई सैंपल स्टिक, उसके बाद…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो